in

हरियाणा के युवक की अमेरिका में मौत: दोस्त की कार में सवार था कृष्ण, ट्रक ने मारी टक्कर, कर्ज लेकर विदेश गया था Latest Haryana News

हरियाणा के युवक की अमेरिका में मौत: दोस्त की कार में सवार था कृष्ण, ट्रक ने मारी टक्कर, कर्ज लेकर विदेश गया था Latest Haryana News

[ad_1]


कृष्ण कुमार की फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद के युवक की अमेरिका में दर्दनाक मौत हुई है। गांव ठसका मीरांजी से अमेरिका गए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जिससे परिवार व गांव में मातम पसर गया। मृतक कृष्ण करीब छह माह पहले ही अमेरिका पहुंचा था। अब परिजन उसका शव वतन लाए जाने की गुहार लगा रहे हैं।

Trending Videos

मोहित सैनी ने बताया कि उसका चचेरा भाई 31 वर्षीय कृष्ण कुमार करीब आठ महीने पहले कनाडा गया था।  दो महीने रुकने के बाद अमेरिका चला गया था और फिलहाल वह पेंसिल्वेनिया शहर में रह रहा था। इस शहर के नजदीक ही कृष्ण की बुआ का बेटा और जीजा भी रहते हैं। उन्होंने ही कृष्ण को अपने पास बुलाया था। वह रेस्टोरेंट में कुकिंग का काम करता था। 28 जनवरी को कृष्ण अपना काम खत्म कर दोस्त के साथ गाड़ी में घर लौट रहा था। इस दौरान उनकी गाड़ी की एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई, जिसमें कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। परिवार को इस घटना की जानकारी अगले दिन 29 जनवरी मिली। 

परिवार के सदस्य कृष्ण कुमार के शव को भारत लाने के लिए सरकार व प्रशासन से मदद गुहार लगा रहे हैं, ताकि बेटे का अंतिम संस्कार गांव में किया जा सके। उन्होंने समाजसेवी संगठनों से भी मदद की अपील की है। अमेरिका से कृष्ण के रिश्तेदार शव भारत भेजने का प्रयास कर रहे हैं।

परिवार का था इकलौता सहारा        

परिजनों बताया कि कृष्ण कुमार कर्ज लेकर कनाडा गया था। वह दो बहनों का इकलौता भाई था और परिवार में अकेला कमाने वाला था। कृष्ण के पिता हरि सिंह अधरंग से पीड़ित हैं। करीब 12 साल पहले पीपली की रहने वाली सुनीता के साथ कृष्ण कुमार की शादी हुई थी। कृष्ण कुमार के दो बेटे हैं, जिनमें 10 साल का प्रतीक और तीन साल का हर्षित है। कृष्ण की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

गांव की ही सिमरन की हुई थी कनाडा में हत्या 

इसी गांव की करीब 23 वर्षीय सिमरन की कनाडा में कुछ दिनों पहले ही हत्या कर दी गई थी। उसका शव भी यहां नहीं लाया जा सका था और परिजनों ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये ही बेटी का अंतिम संस्कार किया था। अभी गांव के लोग इस घटना को भूले भी नहीं थे कि अब यह दूसरी घटना हो गई, जिससे पूरा गांव स्तब्ध है।

[ad_2]
हरियाणा के युवक की अमेरिका में मौत: दोस्त की कार में सवार था कृष्ण, ट्रक ने मारी टक्कर, कर्ज लेकर विदेश गया था

30-32 राउंड हुई फायरिंग: नीरज फरीदपुरिया गिरोह के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक-एक लाख का घोषित था इनाम  Latest Haryana News

30-32 राउंड हुई फायरिंग: नीरज फरीदपुरिया गिरोह के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक-एक लाख का घोषित था इनाम Latest Haryana News

VIDEO : बड़ौली के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं को रोहतक पुलिस ने हिरासत में लिया  Latest Haryana News

VIDEO : बड़ौली के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं को रोहतक पुलिस ने हिरासत में लिया Latest Haryana News