Rewari News: नए विद्युत सब स्टेशनों के निर्माण से 150 से अधिक गांवों को होगा लाभ Latest Haryana News

[ad_1]


फोटो : 03बिजली निगम का एक सब स्टेशन। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

रेवाड़ी। जिले में अप्रैल तक 33 केवी के पांच नए विद्युत सब स्टेशन चालू कर दिए जाएंगे। इससे 150 से अधिक गांवों को लाभ होगा। उपभोक्ताओं को कट से निजात मिलेगी।

भांडोर, लिलोड, जखाला और सेक्टर 18 में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, 33 केवी धवाना सब स्टेशन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। तकनीकी जांच के बाद इसे फरवरी में चालू किया जाएगा। नए सब स्टेशनों के चालू होने से न केवल पुराने सब स्टेशनों पर ओवरलोडिंग की समस्या समाप्त हो जाएगी, बल्कि उपभोक्ताओं को अघोषित कटों के कारण होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। 150 से अधिक गांवों में निर्बाध रूप से ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति हो सकेगी। अब नए सब स्टेशन चालू होने से शहरी एरिया के साथ ही गांवों में निर्बाध रूप से ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति हो सकेगी।

सब स्टेशन शुरू होने के बाद गर्मियों में कट कम लगेंगे जिससे लोगों को राहत मिलेगी। इससे गर्मी के सीजन से पहले नए सब स्टेशन चालू होने से उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो सकेगी। दरअसल, गर्मी के सीजन में खपत बढ़ने से बिजली निगम का आपूर्ति सिस्टम ओवरलोड हो जाता है, जिसके कारण न केवल फाल्ट की समस्या बढ़ जाती है बल्कि ओवरलोडिंग की दिक्कत शुरू हो जाती है। ओवरलोडिंग को ठीक करने के लिए निगम को अघोषित कट लगाने पड़ते हैं।

वर्जन

33 केवी धवाना सब स्टेशन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसे जांच के बाद फरवरी में शुरू कर दिया जाएगा। बाकी सब स्टेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बिजली कट से मुक्ति मिलेगी और गर्मी में परेशानी भी कम होगी। -विनोद अग्रवाल, एसडीओ।

[ad_2]
Rewari News: नए विद्युत सब स्टेशनों के निर्माण से 150 से अधिक गांवों को होगा लाभ