{“_id”:”679e64aad30f75b61f00e609″,”slug”:”no-work-gets-done-without-bribe-corruption-in-the-name-of-facility-fee-bajrang-garg-rohtak-news-c-17-roh1019-591901-2025-02-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बिना रिश्वत नहीं होते काम, सुविधा शुल्क के नाम पर भ्रष्टाचार : बजरंग गर्ग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
02सीटीके 02 : पत्रकारों से बातचीत करते बजरंगदास गर्ग। स्रोत : व्यापार मंडल
रोहतक। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग का कहना है कि प्रदेश में सुविधा शुल्क के नाम पर सरकारी विभागों में पैसे लिए जाते हैं। तहसील, आबकारी एवं कराधान विभाग, मार्केट कमेटी व प्रदूषण विभाग के साथ-साथ नगर निगम तो भ्रष्टाचार का अड्डा बन गए हैं। गर्ग शनिवार को रोहतक पहुंचे और व्यापारियों की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में ये आरोप लगाए।
Trending Videos
गर्ग ने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी सर्वे का ठेका सत्ता के नजदीक व्यक्ति को दिया गया। प्रदेश की जनता पिछले ढाई साल से अपनी प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए नगर निगम में धक्के खा रही है। उन्होंने कहा कि तहसीलों में बिना रिश्वत दिए रजिस्ट्री व इंतकाल तक नहीं होते हैं। तहसीलों में काम करवाने के लिए सरकारी अधिकारियों ने दलाल छोड़ रखे हैं।
बजरंग गर्ग ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मांग की है कि हरियाणा में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए सरकारी अधिकारियों पर लगाम लगाई जाए। सेवा व सुविधा शुल्क लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाने चाहिए, ताकि कोई भी अपराधी प्रदेश में फायरिंग करके फिरौती व मंथली न मांग सके। इस अवसर पर व्यापार मंडल घड़ी एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक गौरव मित्तल, व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव रमेश खुराना, जिला प्रधान पंकज सचदेवा, प्रदेश कार्यकारी सदस्य राजीव अत्री आदि मौजूद थे।
[ad_2]
बिना रिश्वत नहीं होते काम, सुविधा शुल्क के नाम पर भ्रष्टाचार : बजरंग गर्ग