[ad_1]
घायल विकास सेक्टर-32 में भर्ती है।
चंडीगढ़ में खोखा चलाने वाले युवक पर 10 से 12 लोगों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार रात 10 बजे सेक्टर-26 बापूधाम कॉलोनी की है। विकास सिगरेट पीने के लिए बाहर गया था।
.
विकास ने पुलिस को बताया कि लौटते समय कुछ परिचित युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे बहस करने लगे। शुरुआती बहस के बाद वे वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद 10-12 लोगों के साथ लौटे और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे इतनी बुरी तरह पीटा कि उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल विकास को तत्काल सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित ने हमलावरों के नाम पुलिस को बता दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिससे आरोपियों की पहचान में मदद मिल सकती है।
[ad_2]
चंडीगढ़ में तेजधार हथियार से युवक पर हमला: हालत गंभीर, युवकों से हुई थी बहस, रास्ता घेर कर मारा – Chandigarh News