Rewari News: बणीपुर चौक पर सर्विस लेन को दुरुस्त करने के निर्देश Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

Updated Fri, 31 Jan 2025 11:57 PM IST

Instructions to repair the service lane at Banipur Chowk



संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

रेवाड़ी। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत हुई बैठक में बणीपुर चौक पर सर्विस लेन को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने, विभिन्न सड़क मार्गों में सुधार करने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में विभिन्न चौक व चौराहों व प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इस संबंध में उन्हें अवगत करवाया गया कि अभी तक 12 स्थान को चिन्हित कर लिया गया है, जहां सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके अलावा उपायुक्त ने सर्कुलर रोड पर सड़क की मरम्मत करने के सख्त निर्देश जारी किए। बणीपुर चौक पर सर्विस लेन को दुरूस्त करने की भी हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होना चाहिए, भारी वाहन नारनौल रेवाड़ी बाईपास से निकाले जाएं। ट्रैफिक लाइट के संबंध में उपायुक्त को अवगत करवाया गया कि 6 लाइट इनस्टॉल कर दी गई है, जिन्हें जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। नाई वाली व अभय सिंह चौक पर भी लाइट शुरू की जाएगी। स्कूल बसों के चालान के संदर्भ में उन्होंने कहा कि नियमित रूप से स्कूलों की विजिट कर सुरक्षा मापदंडों को जांचा जाए।

[ad_2]
Rewari News: बणीपुर चौक पर सर्विस लेन को दुरुस्त करने के निर्देश