[ad_1]
{“_id”:”679d163e449dc9bc95001860″,”slug”:”government-gave-rs-65-crore-for-construction-of-new-bus-stand-dc-rewari-news-c-198-1-rew1001-214673-2025-01-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”नए बस अड्डे के निर्माण के लिए सरकार ने दिए 65 करोड़ रुपये : डीसी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
फोटो : 04लघु सचिवालय सभागार में उपायुक्त अभिषेक मीणा और एसपी मयंक गुप्ता प्रेसवार्ता कर जानका
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नए बस अड्डे के निर्माण के लिए सरकार ने 65 करोड़ रुपये की राशि मंजूर करने के साथ ही बजट अलॉट किया है। जिले के गांव आसमपुर और प्राणपुरा में 29 करोड़ रुपये की लागत से जलघर बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। यह जानकारी उपायुक्त अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में पत्रकारों से बाचचीत में दी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक मयंक गुप्ता भी उपस्थित थे। उपायुक्त ने बताया कि 17 एकड़ से अधिक भूमि पर बनने वाले रेवाड़ी बस अड्डा परिसर में इलेक्ट्रिक बस के लिए 3 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। पांच इलेक्ट्रिक बसें रेवाड़ी में संचालित हो रही हैं। 30 और इलेक्ट्रिक बसें जल्द ही मिलेंगी। इलेक्ट्रिक बसों के अतिरिक्त रोडवेज के बेड़े में 30 नई बसों को शामिल किया जाएगा। बस अड्डे का निर्माण कार्य टेंडर प्रक्रिया के बाद जल्द ही आरंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत विभाग की ओर से 76 गांवों में ई लाइब्रेरी बनाने का कार्य किया गया है। इनमें 13 प्रकाशकों की प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित पुस्तकें रखी जाएंगी ताकि युवा विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।
अन्य गांवों में भी ई लाइब्रेरी के लिए जगह चिह्नित की जा रही है। सभी गांव में लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि पंचायत शामलात योजना के तहत गांव में 500 गज से कम भूमि पर कब्जे के मामलों में नियमितीकरण किए जाने की योजना है। बशर्ते ऐसी भूमि पंचायत या अन्य सार्वजनिक कार्यों के लिए चिह्नित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 29 करोड़ रुपये की लागत से जिले के गांव आसमपुर और प्राणपुरा में जलघर बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। इन जलघर में बुडौली नहर से जलापूर्ति करके नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा।
बिजली और सड़कों की भी सुधरेगी दशा
डीसी ने बताया कि भविष्य में जिले में हम बिजली और सड़कों की व्यवस्था के अलावा मूलभूत ढांचों, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में और सुधार करने जा रहे हैं। रेवाड़ी सर्कल का एक सबस्टेशन 33 केवी धवाना फरवरी में चालू कर दिया जाएगा। सेक्टर 10 के पावर हाउस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। जिले के चार 33 केवी सबस्टेशन अप्रैल 2025 के अंत तक चालू कर दिए जाएंगे। इसमें रेवाड़ी के भांडोर, लिलोड, जखाला और सेक्टर 18 का सबस्टेशन शामिल हैं। एचएसआरडीसी की ओर से रेवाड़ी से दादरी वाया बेरली कलां रोड का 4418.19 लाख रुपये की लागत से सुधार किया जाएगा। इसका 33.75 किलोमीटर हिस्सा रेवाड़ी में है और इसका टेंंडर कर दिया गया है। निर्माण सदन रेवाड़ी के भवन निर्माण आरंभ हो गया है। बावल विधानसभा क्षेत्र में 18 सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के कार्य का वर्क अलॉट किया जा चुका है। राजकीय कन्या महाविद्यालय बावल का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा।
गंभीर मामलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कराई जा रही गवाही : एसपी
पुलिस अधीक्षक मयंक गुप्ता ने बताया कि जिला पुलिस ने ई-समन, ई-चालान और ई-प्रॉसीक्यूशन को प्रभावी ढंग से लागू किया है। गंभीर मामलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाहियां करवाई जा रही है। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए और आरोपियों की धर पकड़ के लिए लगभग तीन गुना स्टॉफ बढ़ाया गया है। 1 महीने में ही 35 साइबर अपराधी पकड़े गए हैं। चोरों के गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ड्रोन सर्वे करवरकर ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इनमें से दो ब्लैक स्पॉट को रिमूव कर दिया गया है और अन्य पांच पर कार्यवाही की जा रही है। एक्सपर्ट एजेंसी की सहायता से जिले में दोबारा से सर्वे करवाकर यातायात व्यवस्था को और सुरक्षित बनाया जाएगा।
[ad_2]
नए बस अड्डे के निर्माण के लिए सरकार ने दिए 65 करोड़ रुपये : डीसी


