[ad_1]
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मोनू उर्फ मारोली।
चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात अपराधी मोनू उर्फ मारोली को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में कुल 26 आपराधिक मामल
.
थाना 11 का बीसी मोनू हत्या के प्रयास और फायरिंग के मामले में वांटेड था। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उसे सहारनपुर से पकड़ा गया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अपने ठिकाने बदल रहा था।
थाना आईटी पार्क में आरोपी के खिलाफ धारा 109, 3(5), 351(2)(3) बीएनएस और 25-27-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मोनू के आपराधिक रिकॉर्ड में लूट, स्नैचिंग, चोरी, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। कुछ मामलों में वह पहले ही दोषी करार दिया जा चुका है, जबकि कई मामले अभी अदालत में विचाराधीन हैं।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से कई अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी भी सामने आ सकती है।
[ad_2]
चंडीगढ़ पुलिस ने 26 मामलों का वांटेड गिरफ्तार किया: 3 राज्यों में एक्टिव, हत्या और फायरिंग के मामलों में था फरार – Chandigarh News
