[ad_1]
टोहाना में आवारा पशुओं का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। टोहाना के सपडा मोहल्ला से सामने आया है जहां दो आवारा पशु सांड लड़ते-लड़ते एक गाड़ी के ऊपर चढ़ गए जिससे गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी अनुसार प्रभाकर कॉलोनी निवासी सुनील भाटिया सपडा मोहल्ला में अपने किसी जान के घर शोक व्यक्त करने के लिए आए थे जैसे ही वे बाहर आए तो सांड द्वारा उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया जा चुका था।
नवजोत ढिल्लो ने कहा कि सरकार द्वारा केटल फ्री जिला फतेहाबाद का दावा किया जाता है लेकिन टोहाना में बे सहारा सांड प्रशाशन के दावों की पोल खोल रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी टोहाना में आवारा पशु अनेक हादसों का कारण बन चुके हैं लेकिन इसके बावजूद प्रशाशन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता जिसके चलते इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है यदि जल्द प्रशाशन ने इनके लिए कोई अभियान नहीं चलाया तो ये किसी बड़े हादसे का कारण भी बन सकते है।
[ad_2]



