69वें रेल सप्ताह में अंबाला मंडल ने रचा इतिहास; इस खास शील्ड ने खींचा सबका… Haryana News & Updates

[ad_1]

Agency:News18 Haryana

Last Updated:

Ambala News : अंबाला मंडल को 69वें रेल सप्ताह में सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता सम्मान से नवाजा गया. डीआरएम विनोद भाटिया ने इस उपलब्धि को कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का नतीजा बताया. अंबाला मंडल ने वाणिज्य, संरक्षा, …और पढ़ें

X

अम्बाला रेल मंडल को मिला सर्वश्रेष्ठ अवार्ड, रेलवे स्टेशन पर ढोल के साथ हुआ स्वा

हाइलाइट्स

  • अंबाला मंडल को सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता सम्मान मिला.
  • डीआरएम विनोद भाटिया ने कर्मचारियों को बधाई दी.
  • समारोह में 15 विभागों के अधिकारियों को सम्मानित किया गया.

अंबाला. उत्तर रेलवे के पांच मंडलों- दिल्ली, फिरोजपुर, लखनऊ, मुरादाबाद में से अंबाला मंडल को सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता सम्मान से नवाजा गया है. यह सम्मान 69वें रेल सप्ताह के दौरान दिल्ली में आयोजित एक समारोह में अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक विनोद भाटिया को प्रदान किया गया.

समारोह में 15 अलग-अलग विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को शील्ड और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ शील्ड को अंबाला छावनी स्टेशन के प्लेटफार्म पर लाया गया.

डीआरएम ने कर्मचारियों को दी बधाई
डीआरएम विनोद भाटिया ने कर्मचारियों को फूल मालाएं पहनाकर इस उपलब्धि पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सम्मान किसी एक अधिकारी की कार्यशैली से नहीं बल्कि पूरे मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से संभव हुआ है.

अंबाला मंडल को मिले कई पुरस्कार
रनिंग शील्ड्स के तहत अंबाला मंडल को वाणिज्य, कंस्ट्रक्शन, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, मेडिकल, पर्सनल, राजभाषा, संरक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सम्मान प्राप्त हुआ है. इसके अलावा इकोनॉमी शील्ड, सर्वश्रेष्ठ सुधार शील्ड, महाप्रबंधक उत्कृष्टता पुरस्कार और समग्र प्रदर्शन के तहत विशेष शील्ड प्रदान की गई.

डीआरएम ने कहा कि अंबाला मंडल के लिए यह सम्मान बेहद गर्व की बात है. उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए आगे भी ऐसे ही उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा दी.

homeharyana

69वें रेल सप्ताह में अंबाला मंडल ने रचा इतिहास; इस खास शील्ड ने खींचा सबका…

[ad_2]