in

Bhiwani News: अज्ञात वाहन की टक्कर से लोहानी के युवक की मौत पर बिफरे ग्रामीणों ने लगाया दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर जाम Latest Haryana News

Bhiwani News: अज्ञात वाहन की टक्कर से लोहानी के युवक की मौत पर बिफरे ग्रामीणों ने लगाया दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर जाम Latest Haryana News

[ad_1]


लोहानी में ब्रेकर बनाने की मांग के लिए दिल्ली-पिलानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाया गया जाम।

जूई। लोहानी गांव के सुखवेंद्र (25) को रविवार शाम अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल को ईआरवी की सहायता से भिवानी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां गम्भीर हालात के चलते रोहतक पीजीआई और फिर दिल्ली सफदरजंग अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Trending Videos

घटना से आहत लोहानी के ग्रामीणों ने ब्रेकर बनवाने को लेकर जाम लगा दिया। जाम की वजह से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जूई थाना प्रभारी संजय कुमार के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

लोहानी निवासी सुखवेंद्र अपनी बाइक से काम से जा रहा था कि सामने आ रहे अज्ञात ट्रक चालक ने उसको टक्कर मार दी। राहगीरों ने इसकी सूचना 112 ईआरवी को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर घायल को भिवानी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने गम्भीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों को जब घटना का पता चला तो उन्होंने दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने गांव में ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर जाम लगाया था। जाम लगभग 40 मिनट तक लगा रहा जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।

राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर जूई थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे ओर उन्होंने ग्रामीणों को ब्रेकर बनाने के लिए आश्वासन दिया। तब जाकर जाम खोला गया और वाहन अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो सके।

पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ अज्ञात वाहन चालक पर केस

जूई पुलिस थाना में दी शिकायत में लोहानी निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बिजेंद्र व छोटा सुखवेंद्र था। बड़ा बेटा शादीशुदा है जबकि सुखवेंद्र अविवाहित था। 26 जनवरी की रात 10 बजे उसका बेटा सुखवेंद्र गांव आसलवास दुबिया मार्ग पर अपने खेतों से बाइक पर घर लौट रहा था। जब वह दिल्ली पिलानी नेशनल हाईवे पर आया तो भिवानी की तरफ से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसके बेटे की बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में उसके बेटे को गंभीर चोटें आईं। इसे लोहानी के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसके बाद वहां से उसके बेटे को भिवानी नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई भेजा गया। जहां से भी उसके बेेटे को सफदरगंज अस्पताल दिल्ली भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सीसीटीवी फुटेज जांच रही पुलिस

जूई थाना प्रभारी संजय कुमार व आईओ सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक युवक के पिता ओमप्रकाश की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

#

[ad_2]
Bhiwani News: अज्ञात वाहन की टक्कर से लोहानी के युवक की मौत पर बिफरे ग्रामीणों ने लगाया दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर जाम

Gaming के लिए चाहिए किफायती फोन? 15,000 रुपये से कम में मिलेंगे ये दमदार ऑप्शन, देखें लिस्ट Today Tech News

Gaming के लिए चाहिए किफायती फोन? 15,000 रुपये से कम में मिलेंगे ये दमदार ऑप्शन, देखें लिस्ट Today Tech News

Gurugram News: रिक्शा व बाइक की टक्कर में एक की मौत, केस  Latest Haryana News

Gurugram News: रिक्शा व बाइक की टक्कर में एक की मौत, केस Latest Haryana News