in

VIDEO : हरियाणा की तरह दिल्ली में भी जीत की जलेबी खाने को मिलेगी- बराला Haryana Circle News

VIDEO : हरियाणा की तरह दिल्ली में भी जीत की जलेबी खाने को मिलेगी- बराला  Haryana Circle News

[ad_1]

#


#

दिल्ली विधासभा चुनाव में निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनने जा रही है यह बात भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में कही। बराला ने कहा कि अबकी बार हरियाणा की तरह दिल्ली में भी जीत की जलेबी खाने को मिलेगी। बराला ने कहा कि इस बार दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी को सत्ता सौंपने वाली है। अबकी बार दिल्ली की जनता केजरीवाल की झूठ और लूट की राजनीति को सबक सिखाने वाली है। यमुना को साफ करने का दावा करने के बाद भी केजरीवाल साफ नहीं कर पाए और जनता को झूठ बोलने का कार्य किया। इसके अलावा अन्ना के कंधों पर होकर इस पार्टी ने अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी और भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली का नारा दिया था लेकिन जनता के सामने दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। भ्रष्टाचार के आरोप में खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री सहित अनेक मंत्री जेल में रहकर आए है। बराला ने कहा कि जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को बहुमत दिया उसी प्रकार हरियाणा की जनता ने रिकॉर्ड बनाते हुए तीसरी बार गैर कांग्रेसी सरकार बनाने का कार्य किया है जो एक इतिहास है। हरियाणा के बहुत से लोग दिल्ली में रहते है जो दिल्ली में भी इतिहास बनाने का कार्य करेंगे।

#

[ad_2]

सेहतनामा- सोने का बेस्ट–टाइम रात 8 से सुबह 4 बजे:  नींद अच्छी तो सुबह शरीर और दिमाग रहता दुरुस्त, जानें कैसे आएगी साउंड स्लीप Health Updates

सेहतनामा- सोने का बेस्ट–टाइम रात 8 से सुबह 4 बजे: नींद अच्छी तो सुबह शरीर और दिमाग रहता दुरुस्त, जानें कैसे आएगी साउंड स्लीप Health Updates

VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में दुकान में लगी आग  Haryana Circle News

VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में दुकान में लगी आग Haryana Circle News