ब्राजील में प्लेन क्रैश, 62 की मौत:आसमान से घूमते हुए गिरा, आग लगी; साओ पाउलो के विन्हेडो शहर की घटना Today World News

[ad_1]

साओ पाउलो12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्लेन के गिरने और आग लगने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। - Dainik Bhaskar

प्लेन के गिरने और आग लगने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

ब्राजील के साओ पाउलो के एक शहर में 62 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कितने लोग घायल हुए या मारे गए।

एयरलाइन वोएपास ने एक बयान में पुष्टि की कि साओ पाउलो के इंटरनेशनल एयरपोर्ट ग्वारूलहोस के लिए रवाना हुआ प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 58 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। बयान में यह नहीं बताया गया कि दुर्घटना किस कारण से हुई।

रिहायशी इलाके में गिरा, कई घरों से टकराया
CNN ब्राजील की रिपोर्ट के मुताबिक सिविल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने बताया है कि प्लेन रिहायशी इलाके में गिरा। इस दौरान वह कई घरों से टकराया। वोएपास विमान कास्केवेल से रवाना हुआ था और साओ पाओलो के रास्ते पर था। ब्राजील के समय के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे उसका सिग्नल गायब हो गया।

एयरलाइन वोएपास ने कहा है कि अभी भी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि दुर्घटना कैसे हुई या प्लेन में सवार लोगों की मौजूदा स्थिति क्या है।

खबर अपडेट की जा रही है….

[ad_2]
ब्राजील में प्लेन क्रैश, 62 की मौत:आसमान से घूमते हुए गिरा, आग लगी; साओ पाउलो के विन्हेडो शहर की घटना