in

VIDEO : फतेहाबाद में नई राजधानी हरियाणा के बीच बनाने को लेकर संगठन ने की मांग Haryana Circle News

VIDEO : फतेहाबाद में नई राजधानी हरियाणा के बीच बनाने को लेकर संगठन ने की मांग  Haryana Circle News

[ad_1]

हरियाणा प्रदेश की नई राजधानी तथा अलग हाईकोर्ट हरियाणा के बीच मे, दिल्ली से अलग, हरियाणा के उत्तर तथा दक्षिण से समान दूरी पर इसी समय बनाई जाए। हिसार-महम, जींद-भिवानी के बीच सर्वे करवाकर उपयुक्त स्थान पर बनाया जाए, यही समय सही समय है।

यह बात स्वाभिमान आंदोलन के संयोजक रणदीप लोहचब चौधरीवास ने बार एसोसिएशन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के अस्तित्व में आने के 58 वर्ष बाद भी हम अपनी नई राजधानी तथा अलग हाईकोर्ट से वंचित है, इस समय हरियाणा प्रदेश सरकार की योजना चंडीगढ़ में पंचकूला सीमा के पास नया हरियाणा विधानसभा भवन बनाने की है।

आगामी 2029 की नई विधानसभा की बढ़ी हुई सीटों के लिए एक बड़ा नया हरियाणा विधानसभा का भवन चंडीगढ़ में बनाया जाना दर्शाता है कि वर्तमान हरियाणा सरकार तथा विपक्ष की प्रदेश के बीच में नई राजधानी तथा अलग हाई कोर्ट बनाने में कोई रुचि नहीं है, इनकी सोच है कि समय बीतने के बाद कभी नई राजधानी बने तो वह पंचकूला में ही बने, पंचकूला में कई विभागों के मुख्य कार्यालय पिछले दो दशकों से बन रहे हैं, संकेत स्पष्ट है यदि नया विधानसभा भवन चंडीगढ़ में बनेगा तो भविष्य में प्रदेश की राजधानी कभी भी हरियाणा के बीच नहीं बनेगी।

यह प्रदेश की जनता तथा भावी पीढ़ियों के लिए कभी न भरने वाला घाव होगा, रणदीप लोहचब ने कहा कि चंडीगढ़ हरियाणा से अलग थलग़ दूरदराज कोने में स्थित है,जहां दक्षिण पश्चिम हरियाणा से आने जाने में 800 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है, चंडीगढ़ में न हमारी बोली मिलती है, न कल्चर मिलता है, यहां किसी की न जाण है, न पहचान है, यहां पर रहने, खाने,ठहरने में बड़ी कठिनाई होती है।

यहां की हाई कोर्ट तथा सरकारी दफ्तरों में हरियाणा के लोगों का उपहास होता हैं,यहां हमारा मान सम्मान नहीं है,जिससे हमारा स्वाभिमान मर रहा है। वर्तमान परिस्थिति में समय की मांग है कि नया विधानसभा भवन चंडीगढ़ में न बनाकर हरियाणा के बीच बनाया जाए, दिल्ली से परे , उतर दक्षिण से समान दूरी पर हिसार महम,जींद भिवानी के बीच सर्वे करवाकर उपयुक्त स्थान पर बनाया जाए, यहीं पर हरियाणा प्रदेश की अलग हाई कोर्ट का निर्माण हो,इस स्थान पर एक आधुनिक सुविधा संपन्न वर्ल्ड क्लास का श्रेष्ठ सुंदर शहर बसाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेशहित,लोकहित ,भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य,सुविधा, समान विकास ,युवाओं को रोजगार ,मान सम्मान, नागरिक स्वाभिमान के लिए जनभावनाओं के अनुरूप न्यायपक्ष इस मुद्दे पर”स्वाभिमान आंदोलन”चला रहा है इसके लिए 15 दिसंबर रविवार को जाट धर्मशाला हांसी में प्रदेश के सभी जागरूक नागरिकों की एक आवश्यक बैठक हुई,बैठक में आगामी 23 फरवरी दोपहर 11 बजे महम के ऐतिहासिक चबूतरा मैदान पर प्रदेश स्तरीय स्वाभिमान रैली करने का निर्णय लिया गया, यह रैली मुद्दे पर जनमत होगी,इसलिए विचार,मुद्दे से सहमत सभी नागरिक एक दिन घर का काम छोड़कर 23 फरवरी को महम चबूतरे मैदान में पहुंचें।

[ad_2]

दो दिन बाद खिली धूप, सर्दी से मिली राहत : अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री की बढ़ोतरी Latest Haryana News

दो दिन बाद खिली धूप, सर्दी से मिली राहत : अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री की बढ़ोतरी Latest Haryana News

Rohtak News: जागरूकता से करेंगे नशे पर प्रहार  Latest Haryana News

Rohtak News: जागरूकता से करेंगे नशे पर प्रहार Latest Haryana News