{“_id”:”678cf9a61fc43737b008d926″,”slug”:”bjp-is-removing-skilled-workers-by-promising-to-give-two-lakh-jobs-hooda-rohtak-news-c-17-roh1019-584198-2025-01-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दो लाख नौकरी देने का वादा कर कौशल कर्मियों को हटा रही भाजपा : हुड्डा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
19 सीटीके 01 : पूर्व मंत्री सुभाष बतरा के पिता की पुण्यतिथि पर माॅडल टाउन स्थित आवास पर पहुंचे
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि दो लाख नौकरी देने का वादा करने वाली भाजपा हरियाणा रोजगार कौशल निगम (एचकेआरएन) के कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा रही है। हुड्डा रविवार को रोहतक के मॉडल टाउन पहुंचे और पूर्व मंत्री सुभाष बतरा के पिता पीके चंद्र बतरा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।
Trending Videos
इस दौरान उन्होंने कहा कि भर्तियों के इंतजार में बेरोजगार युवाओं की उम्र निकल रही है, लेकिन सरकार सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) तक नहीं करवा रही है। हर बार की तरह सरकार तारीख पर तारीख दे रही है। हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो कौशल निगम को खत्म करके सभी कच्चे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जाएगा, जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में सभी कौशल कर्मियों को नियमित करने और उचित वेतन बढ़ोतरी का वादा किया था, लेकिन चुनाव के बाद भाजपा के झूठ की सच्चाई सबके सामने आ गई। अपने ही वादे से मुकरते हुए भाजपा ने एक-एक करके हर विभाग से सरकार ने कौशल निगम कर्मियों की छंटनी शुरू कर दी है। कच्ची नौकरी और न्यूनतम वेतन के सहारे गुजर-बसर कर रहे कर्मियों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत लगे 16000 कर्मियों के साथ भी अन्याय किया है। सरकार ने उनकी वेतन वृद्धि और अन्य लाभ देने के फैसले पर भी रोक लगा दी है। एक-एक करके भाजपा सभी वर्गों को अपने निशाने पर ले रही है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा सिर्फ चुनाव जीतने के लिए झूठे वादे करती है, उसे असल में जनसरोकार से कोई वास्ता नहीं है।
भाजपा वादों के विपरीत क्यों कर रही काम :
हुड्डा ने कहा कि दिल्ली में चुनाव में जाकर भाजपा के नेता बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि हरियाणा में जो वादे करके भाजपा ने सरकार बनाई है, उन वादों का क्या हुआ? आज उन वादों के विपरीत भाजपा काम क्यों कर रही है। इस मौके पर शहर से विधायक भारत भूषण बतरा, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा व अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।
[ad_2]
दो लाख नौकरी देने का वादा कर कौशल कर्मियों को हटा रही भाजपा : हुड्डा