[ad_1]
फोटो नंबर-08नांगल चौधरी में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभायात्रा निकालते लोग। स्रोत-स्वय
नांगल चौधरी। कटला मंडी परिसर स्थित श्री रघुनाथ जानकी जी लक्ष्मीनारायण मंदिर में शिव शंकर पुजारी की अध्यक्षता में बाबूलाल अग्रवाल और धर्मपत्नी निर्मला देवी ने इलेक्ट्रिक ड्रम बेल मशीन का रविवार सुबह शुभारंभ किया। बताया कि मंदिर में मंगल ध्वनि उत्पन्न करने वाला एक विशेष विद्युत यंत्र का भार करीब 30 किलोग्राम है। इसमें 24 इंच का नगाड़ा है। पावर हाउस के समीप शिव मंदिर में भी छह प्रतिमाओं की स्थापना हुई। श्रीराम सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी सहित राधे कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बाबूलाल अग्रवाल, पंकज, पूनम, मनीष, शिखा, मौना, सिद्धार्थ, उद्विश, द्वीप आदि माैजूद रहे। संवाद
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: प्राण प्रतिष्ठा के साथ विद्युत वाद्ययंत्र स्थापित



