एचजीपीसी चुनाव : मैदान में डटे छह प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला आज Latest Haryana News

[ad_1]


फोटो 14: सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारे के बाहर लगे प्रत्याशियों के बैनर। संवाद
– फोटो : shrinagar news

सोनीपत। पहली बार रविवार को होने जा रहे हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचजीपीसी) के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। जिले के 1837 मतदाता छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। एचजीपीसी के वार्ड नंबर 24 के अंतर्गत सोनीपत, रोहतक व जींद भी शामिल हैं। चौधर के लिए काफी समय से प्रचार में जुटे प्रत्याशियों की असल परीक्षा रविवार को होगी। शाम पांच बजे मतदान संपन्न होगी। इसके बाद मतगणना करके परिणाम घोषित किया जाएगा।

Trending Videos

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मतदान होगा। यहां पर बूथ नंबर 14 और 15 बनाए गए हैं। इनमें 1837 मतदाता वोट डालकर कमेटी के सदस्य का चुनाव करेंगे। एसडीएम अमित कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को लघु सचिवालय स्थित एनआईसी कांफ्रेंस हॉल में पोलिंग पार्टियों व ईवीएम का रेंडमाइजेशन किया गया। चुनाव में इस्तेमाल की जाने वाली तीन बैलेट यूनिट (बीयू) व कंट्रोल यूनिट (सीयू) का रेंडमाइजेशन किया गया। इसमें से एक बीयू व सीयू को रिजर्व रखा गया। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टी की ड्यूटी रहेगी, जिसमें चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। चुनाव के दौरान सुरक्षा को देखते हुए मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।

बूथ नंबर 14 पर 900 मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 465 पुरुष और 435 पुरुष शामिल हैं। बूथ नंबर 15 पर 937 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें 477 पुरुष, 459 महिला और एक मंगलामुखी मतदाता शामिल हैं। चुनाव के दौरान कड़ी सुरक्षा रहेगी। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी काफी समय से जुटे हैं।

[ad_2]
एचजीपीसी चुनाव : मैदान में डटे छह प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला आज