शपथग्रहण से पहले डोनाल्ड ट्रंप के डिनर में पहुंचे मुकेश और नीता अंबानी, देखें अंदर की तस्वीरें Business News & Hub

[ad_1]

Donald Trump Inauguration Day: वाशिंगटन डीसी में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से पहले आयोजित डिनर में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने शिरकत की. इस खास अवसर पर दुनिया के कई बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट, वैश्विक व्यापार जगत के नेता और ट्रंप के कैबिनेट के नामित सदस्य मौजूद थे.

डिनर में अंबानी परिवार को अन्य भारतीय उद्यमियों, जैसे एम3एम डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक पंकज बंसल और ट्रिबेका डेवलपर्स के संस्थापक कल्पेश मेहता के साथ देखा गया. कल्पेश मेहता भारत में ट्रंप टावर्स को स्थापित करने में एक प्रमुख भागीदार हैं. इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में मेहता को मुकेश और नीता अंबानी के साथ पोज़ देते हुए देखा जा सकता है

खास ड्रेस में नजर आया अंबानी परिवार

मुकेश अंबानी ने इस मौके पर काले रंग का सूट पहना, जबकि नीता अंबानी सिल्क साड़ी के साथ लंबे ओवरकोट में नजर आईं. इस आयोजन में कई और बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट भी शामिल हुए. इसके अलावा Amazon.com के संस्थापक जेफ बेजोस और मेटा के मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग भी इस अवसर पर दिखे.


साझा की तस्वीरें

कल्पेश मेहता ने सोशल मीडिया पर ट्रंप और उनके परिवार के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “45वें और 47वें राष्ट्रपति के साथ इस अद्भुत उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस किया.” उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ आतिशबाजी का आनंद ले रहे थे.

कैंडललाइट डिनर

रिपोर्ट्स के अनुसार, अंबानी परिवार को डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण समारोह से एक रात पहले आयोजित “कैंडललाइट डिनर” के लिए स्पेशल इनविटेशन दिया गया था. इस अवसर पर ट्रंप के साथ उनकी करीबी मित्र मंडली और परिवार के सदस्य मौजूद थे.

Donald Trump Inauguration: शपथग्रहण से पहले डोनाल्ड ट्रंप के डिनर में पहुंचे मुकेश और नीता अंबानी, देखें अंदर की तस्वीरें

ब्लैक-टाई रिसेप्शन में भी शामिल होगा अंबानी परिवार

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के बाद, अंबानी परिवार को रिपब्लिकन मेगा-डोनर मिरियम एडेलसन और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग द्वारा आयोजित ब्लैक-टाई रिसेप्शन में शामिल होगा. इस आयोजन में दुनिया के प्रभावशाली नेताओं और व्यापार जगत के दिग्गजों का जमावड़ा होगा.

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बंपर पैसा, 8वें वेतन आयोग से बढ़ जाएगी इतने हजार सैलरी



[ad_2]
शपथग्रहण से पहले डोनाल्ड ट्रंप के डिनर में पहुंचे मुकेश और नीता अंबानी, देखें अंदर की तस्वीरें