हटाए गए कर्मियों को वापस नहीं लेने तक चलेगा धरना : रलदू राम haryanacircle.com

[ad_1]


16जेएनडी20: धरने पर नारेबाजी करते हुए कर्मचारी। संवाद
– फोटो : बैठक करते नोडल अ​धिकारी।

नरवाना। जल सेवाएं मंडल अधिकारी नरवाना के कार्यालय पर एचकेआरएन के कर्मियों को कार्यमुक्त करने के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता कर्मचारी रलदू राम ने की और संचालन उमेद सिंह ने किया। रलदू राम ने कहा कि एचकेआरएन कर्मियों को जब तक दोबारा से पदों पर सेवा सुरक्षा एक्ट से नहीं लगाया जाएगा तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

Trending Videos

उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले वायदा किया था कि किसी भी एचकेआरएन कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा। सबको जॉब सुरक्षा एक्ट में शामिल कर लिया जाएगा, लेकिन अब सरकार अपने वायदे से मुकर रही है और कर्मियों को हटा रही है। इन 1.20 लाख एचकेआरएन कर्मियों की वजह से ही भाजपा सत्ता में वापस लौटी है, लेकिन सरकार अब नए नए कानून लगाकर कर्मियों को हटाने का काम कर रही है। अगर इसी तरह सरकार नए नए कानून लगाती रही तो 1.20 लाख तो दूर को बात है मुश्किल से 10 से 15 हजार कर्मचारी ही जॉब सुरक्षा एक्ट में शामिल हो पाएंगे। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार हटाए गए कर्मियों को वापस नहीं लेती, धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर राज्य कमेटी सदस्य कमल सैनी, राज्य उपप्रधान राजेंद्र शर्मा, पब्लिक हेल्थ से सेवा सिंह, उमेद, जगतार, बंटी, सतीश कुमार, राजेंद्र, सत्यवान, वीरेंद्र, सोमपाल मौजूद रहे।

[ad_2]