{“_id”:”6789662b78cf3135630f4cef”,”slug”:”inspection-of-the-treatment-plant-ambala-news-c-36-1-amb1003-136100-2025-01-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
उपायुक्त पार्थ गुप्ता शहर के मोतीनगर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर जानकारी लेते हु – फोटो : heeranagar news
अंबाला सिटी। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने गुरुवार को शहर के मोतीनगर स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान वहां की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी ली।
Trending Videos
इस मौके पर उनके साथ जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्णबीर सिंह व एसडीओ हरमिलाप व अन्य मौजूद रहे। कार्यकारी अभियंता कर्ण सिंह ने बताया कि मोतीनगर स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में 5-5 एमएलडी के प्लांट हैं। इन प्लांट को 15 वर्ष की अवधि के अनुरूप डिजाइन किया जाता है और यह प्लांट केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों के तहत बनाया जाता है।
उन्होंने यह भी बताया कि शहर के एक हिस्से का इसमें मंजी साहिब गुरुद्वारा क्षेत्र, लक्कड मार्केट, जगाधरी गेट, इंद्रपुरी कालोनी के साथ-साथ इससे जुडे क्षेत्र या काॅलोनी है, उनके सीवरेज का पानी यहां पर आता है।
कार्यकारी अभियंता ने यह भी बताया कि गंदे पानी की ट्रीटमेंट के बाद जो पानी से संबंधित पैरामीटर रहते हैं, उनमें बीओडी 10 मिलीग्राम, सीओडी 50 मिलीग्राम, टीएसएस 20 मिलीग्राम, एफसीआईएएल 100 मिलीग्राम व पीएच 5.50 से 9 मिलीग्राम रहता है।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता शहर के मोतीनगर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर जानकारी लेते हु– फोटो : heeranagar news