[ad_1]
16जेएनडी06: परशुराम धर्मशाला में आयोजित बैठक में भाग लेते समाज के लोग। संवाद
– फोटो : संवाद
जुलाना। कस्बे की परशुराम धर्मशाला में ब्राह्मण सभा की बैठक हुई। अध्यक्षता सभा के प्रधान देवेंद्र शर्मा ने की। देवेंद्र शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के साथ है। एक महिला द्वारा उनकी छवि को बिगाड़ने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि समाज भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मांग करता है कि आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की जाए और महिला के साथ जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। अगर बिना जांच किए कोई भी कार्रवाई की जाती है तो समाज के लोग सड़कों पर उतरने में भी गुरेज नही करेंगे। इस अवसर पर शिवनारायण शर्मा, रोहताश शर्मा, त्रिलोकी शर्मा, मीनू, मोहित, रामफल शर्मा, सतीश शर्मा, पतराम तायल, नरेंद्र बैरागी, नरेश शर्मा, गंगा राम वाल्मीकि मौजूद रहे।
[ad_2]

