{“_id”:”678966bc2e2c03a0f1025765″,”slug”:”trains-are-late-passengers-are-forced-to-shiver-ambala-news-c-36-1-amb1001-136099-2025-01-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: ट्रेनें लेट, ठिठुरने को मजबूर यात्री”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की इंतजार करते यात्री। संवाद
अंबाला। कोहरे के कारण आमजनजीवन व्यस्त हो रहा है। इसका असर ट्रेनों पर भी देखने को मिल रहा है। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को ठंड के मौसम में घंटों स्टेशन पर बैठना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गाें को झेलनी पड़ रही है और उन्हें भीष्ण सर्दी में ठिठुरना पड़ रहा है।
Trending Videos
दूसरी बड़ी परेशानी रेलवे के पास भी ट्रेनों के संचालन की सही जानकारी न होना है। रेलवे भी राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) पर निर्भर है। यहां भी कभी ट्रेन को 30 मिनट तो कभी एक घंटे की देरी से दर्शाया जा रहा है।
ऐसे में यात्रियों को भी ट्रेनों की पुख्ता जानकारी नहीं मिल रही। इस कारण रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर भी लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।
बुधवार को भी अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाली 12 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इस दौरान अमृतसर से नांदेढ़ के बीच चलने वाली सचखंड एक्सप्रेस 12 घंटे व नांदेड़ से अमृतसर आने वाली ट्रेन 10.30 घंटे देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की इंतजार करते यात्री। संवाद