{“_id”:”6789671c101153a2be0bf5a8″,”slug”:”the-gift-of-modern-sports-stadium-will-be-given-on-20th-ambala-news-c-36-1-sknl1017-136110-2025-01-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: मॉडर्न स्पोर्ट्स स्टेडियम की 20 को मिलेगी सौगात”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
शहजादपुर के बड़ागढ़ गांव का मॉडर्न स्पोर्ट्स स्टेडियम: संवाद
शहजादपुर (अंबाला)। 2019 में बनना शुरू हुए शहजादपुर के बड़ागढ़ गांव के मॉडर्न स्पोर्ट्स स्टेडियम के मिलने का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। खिलाड़ियों को इस स्टेडियम की सौगात 20 जनवरी को मिलेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद इसका उद्घाटन करेंगे।
Trending Videos
इस स्टेडियम की शुरूआत उद्घाटन वाले दिन यानी कबड्डी कप से होने जा रही है। इंटर जोनल कबड्डी टूर्नामेंट में चार लड़के व चार लड़कियों की टीम के बीच मुकाबले होंगे। विजेता टीम पर धनवर्षा की जाएगी। इसको लेकर खेल विभाग की तरफ से लगभग तैयारियां शुरू कर दी गई है।
इन टूर्नामेंट में आने वाले खिलाड़ियों को अंबाला कैंट में ही एक दिन पहले ठहराया जाएगा। 20 जनवरी को सुबह उन्हें मैदान में ले जाया जाएगा। इसका फाइनल मुकाबला मुख्यमंत्री के सामने होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री स्टेडियम में बने हॉकी मैदान के साथ-साथ हॉकी के एस्ट्रोटर्फ की भी घोषणा कर सकते हैं। हालांकि मैदान में फुटबॉल, हॉकी के एस्ट्रोटर्फ के अलावा एथलेटिक ट्रैक तीनों को लेकर विचार चल रहा है।
एडिशनल डायरेक्टर ने खुद मैदान का निरीक्षण कर लिया जायजा : बड़ागढ़ के स्टेडियम का एडिशनल डायरेक्टर स्पोर्ट्स विवेक पदम ने खुद निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान अंबाला जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा सहित कोच भी शामिल थे।
हॉकी मैदान के साथ-साथ कबड्डी, एथलेटिक्स, बास्केट बॉल, वालीबॉल, रेसलिंग, स्वीमिंग पूल का भी जायजा लिया। साथ ही स्टेडियम में लगने वाले बिजली मीटर के चल रहे काम के बारे में जानकारी ली।