Sirsa News: जिला डबवाली के गांव फुल्लों , तिगड़ी व लंबी नशा मुक्त घोषित Latest Haryana News

[ad_1]


 नशा मुक्त गांव के सरपंच को सम्मानित करते हुए पुलिस अधीक्षक । पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

सिरसा। पुलिस जिला डबवाली ने गांव फुल्लो, तिगड़ी व लंबी को नशा मुक्त घोषित किया है। यहां के ग्रामीणों ने नशे को अलविदा कह दिया है। गांव तिगड़ी में डबवाली की नशा मुक्ति टीम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने तीनों गांवों के सरपंचों को सम्मानित किया। इस दौरान युवाओं ने गांव में किसी भी तरह का नशा न करने और न ही बेचने की शपथ ली।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस जिला डबवाली के 54 गांव व 8 वार्ड पुरी तरह नशा मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिला होने के कारण डबवाली जिला नशे के मानचित्र पर रेड जोन क्षेत्र में है। पुलिस नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने के लिए उनकी धर-पकड़ कर रही है। नशे के कारोबार में लिप्त अपराधी की संपत्ति को जब्त करने का भी प्रावधान है। इसके साथ-साथ पुलिस आदतन नशा तस्करों के अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर भी चला रही है।

इस अवसर पर नशा छोड़ने वाले युवा ने मंच से अपने नशा छोड़ने के अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कपिल अहलावत, प्रभारी थाना सदर ब्रह्म प्रकाश, प्रभारी सुरक्षा शाखा सुभाष चंद्र, प्रभारी चौकी चौटाला आनंद, गांव तिगड़ी के सरपंच पुशपिंद्र सिंह, फुल्लो के सरपंच कुलदीप सिंह, सरपंच लंबी जसपाल सिंह, सरपंच खोखर गुरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे ।

[ad_2]
Sirsa News: जिला डबवाली के गांव फुल्लों , तिगड़ी व लंबी नशा मुक्त घोषित