Bhiwani News: वॉशिंग लाइन पर गाड़ियों की अधिकता के कारण दो घंटे लेट रही ट्रेन Latest Haryana News

[ad_1]


​भिवानी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री। 

भिवानी। वीरवार को भिवानी रेलवे जंक्शन पर गाड़ियों की अधिकता के कारण रेल यातायात प्रभावित रहा। ट्रेनें रद्द रहने के साथ-साथ दो से तीन घंटे तक ट्रेनों का संचालन देरी से हुआ। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन चलने तक यात्री ठंड में रेलवे स्टेशन पर बैठने को मजबूर रहे।

Trending Videos

दरअसल, शहर के मुख्य जंक्शन के वॉशिंग लाइन पर गाड़ियों की अधिकता के कारण वीरवार को रेल यातायात प्रभावित रहा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार भिवानी से कालका जाने वाली ट्रेन संख्या 14795 भिवानी-कालका एक्सप्रेस वीरवार को भिवानी स्टेशन से अपने निर्धारित समय सुबह चार बजकर 20 मिनट से दो घंटे 40 मिनट की देरी से सुबह सात बजे चली। जिससे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ दो घंटे जमा रही।

वहीं रेवाड़ी से बठिंडा जाने वाली ट्रेन भी भिवानी-रेवाड़ी के बीच रद्द रही। यह ट्रेन संख्या 54782 रेवाड़ी-बठिंडा रेल सेवा रेवाड़ी से बठिंडा के लिए चलती है। लेकिन वीरवार को यह रेल सेवा रेवाड़ी के स्थान पर अपने निर्धारित समय पर भिवानी से संचालित हुई। यानि कि यह रेल सेवा रेवाड़ी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रही। इसके अलावा ट्रेन संख्या संख्या 54787 भिवानी-रेवाड़ी रेल सेवा बिलकुल रद्द रही।

लोहारू-तिरुपति स्पेशल रेल सेवा में की डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी

रेलवे विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए लोहारू से तिरुपति जाने वाली ट्रेन में डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की है। इस ट्रेन का संचालन हिसार-तिरुपति-हिसार स्पेशल रेल सेवा के लिए किया जाता है। जिसमें विभाग द्वारा 1 थर्ड एसी व 2 द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की है। इस ट्रेन में डिब्बों की बढ़ोतरी होने से तिरुपति जाने वाली जिले के यात्रियों को भी फायदा होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04717 / 04718 हिसार-तिरुपति-हिसार स्पेशल रेल सेवा में हिसार से 18 जनवरी 2025 व 25 जनवरी 2025 को एवं तिरुपति से 20 जनवरी 2025 व 27 जनवरी 2025 को 1 थर्ड एसी व 2 द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।

[ad_2]
Bhiwani News: वॉशिंग लाइन पर गाड़ियों की अधिकता के कारण दो घंटे लेट रही ट्रेन