{“_id”:”6789680a0e54334f240595fb”,”slug”:”motivated-students-to-follow-traffic-rules-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-130067-2025-01-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kurukshetra News: यातायात नियमों का पालन करने के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कुरुक्षेत्र। जिला पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं को जागरुक करते यातायात कोऑर्डिनेटर सहायक उप निरी
कुरुक्षेत्र। सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला पुलिस से यातायात नियमों के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहे हैं।
Trending Videos
इसी कड़ी में वीरवार को यातायात पुलिस की टीम ने सेक्टर-10 स्थित जिला पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। यातायात कोऑर्डिनेटर सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
यातायात कोऑर्डिनेटर ने कहा कि हमें यातायात नियमों का पालन चालान के डर से नहीं बल्कि जागरूकता के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चालकों पर बहुत बड़ी जिम्मेवारी होती है जिनका निर्वहन सभी चालकों को करना चाहिए। युवा वर्ग यातायात नियमों को अपने व्यवहार में अपनाकर तथा छोटी-छोटी आदतों को जीवन का हिस्सा बनाकर अपना व दूसरों के जीवन को सुरक्षित बना सकते हैं।
पुलिस विभाग की टीम द्वारा छात्र- छात्रों को यातायात नियमों से संबंधित शपथ दिलवाई गई। इस मौका पर पुस्तकालय प्रबंधक सुनीता देवी, रमेश पाल, छात्र नरेश, साहिल, जसप्रीत, मनीषा, सौरव, नवदीप आदि मौजूद रहे। संवाद
[ad_2]
Kurukshetra News: यातायात नियमों का पालन करने के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित