[ad_1]
भगत सिंह चौक में अधूरे दस्तावेज के चलते बाइक का चालान काटते यातायात पुलिस टी
रतिया। यातायात पुलिस टीम के इंचार्ज भीम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने वीरवार को शहर के भगत सिंह चौक पर बिना दस्तावेजों, वाहनों पर मोबाइल का प्रयोग करने व नियमों की पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान 24 वाहनों के करीब 95 हजार रुपये के चालान काटे गए व दो बाइकों को इंपाउंड भी किया गया है। एक मोटरसाइकिल का बिना नंबर प्लेट व अधूरे दस्तावेज होने पर 27 हजार रुपये का चालान भी काटा गया है। यातायात पुलिस टीम ने पटाखे बजाने वाले बुलेट मोटरसाइकिलों पर भी कड़ी नजर रखी।
Trending Videos
[ad_2]



