[ad_1]
Last Updated:
SST ExamTips: फरीदाबाद की प्रसिद्ध शिक्षक ने SST में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रभावी टिप्स साझा की हैं. उनका सुझाव है कि बच्चे अपने नोट्स को किस तरीके से तैयार करें, घटनाओं और तथ्यों को किस अनुसार लिखें.
SST में अच्छे अंक पाने के लिए डॉ. ढांडा के टिप्स.
फरीदाबाद. डॉ. सुप्रिया ढांडा जो एक प्रसिद्ध शिक्षक हैं. उन्होंने SST में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए कुछ सरल और प्रभावी टिप्स साझा की हैं. उनका मानना है कि इस विषय में सबसे बड़ी समस्या बच्चों को इतिहास और अन्य तथ्यों को याद रखने में आती है, क्योंकि इसमें बहुत सारे युद्ध घटनाएँ और साल होते हैं. वे कहती हैं कि बच्चों को सबसे पहले एक अच्छा तरीका अपनाना चाहिए, जिससे वे अपनी पढ़ाई को व्यवस्थित और आसान तरीके से कर सकें.
डॉ. ढांडा बच्चों को सलाह देती हैं कि वे अपने नोट्स को सिस्टमेटिक तरीके से तैयार करें. यानी सबसे पहले घटनाओं और तथ्यों को समय और क्रम के अनुसार लिखें ताकि याद रखना आसान हो. इस तरीके से आप न केवल जानकारी जल्दी याद कर सकते हैं, बल्कि लंबे समय तक यह जानकारी आपके दिमाग में बनी रहती हैं. वह यह भी सुझाव देती हैं कि आप अपनी पढ़ाई को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें, जिससे हर भाग को समझना और याद करना आसान हो जाएगा.
इसके अलावा डॉ. सुप्रिया का मानना है कि हेडिंग्स पर ध्यान देना बेहद महत्वपूर्ण है. बच्चों को SST के लंबे पेपर को ठीक से लिखने में बहुत समस्या आती है, लेकिन यदि आप हेडिंग्स के माध्यम से हर महत्वपूर्ण बिंदु को अलग-अलग रखें, तो यह आपकी समस्या का समाधान हो सकता है. वे कहती हैं कि बच्चों को अपने नोट्स को तिथि और विषय के हिसाब से व्यवस्थित करना चाहिए. इसके अलावा पिछले साल के प्रश्न पत्रों को देखना भी बहुत मददगार होता है क्योंकि इससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि किस प्रकार के प्रश्न आने की संभावना हैं.
प्रश्नों को छोटे हिस्सों में बांटकर
विशेष रूप से इतिहास में जहां बहुत सारे नाम होते हैं डॉ. ढांडा का सुझाव है कि आप उन्हें लिखकर और बार-बार पढ़कर याद करें.हेडिंग्स को ब्लैक पेन से लिखना बेहतर रहता है ताकि वह ज्यादा स्पष्ट और आकर्षक हों. इसके अलावा बड़े प्रश्नों को छोटे हिस्सों में बांटकर हल करना चाहिए. जैसे पहले उसका परिचय फिर उसका मुख्य हिस्सा और अंत में निष्कर्ष. इस प्रकार से सवालों को अलग-अलग भागों में बांटकर जवाब देना आसान हो जाएगा और आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं.
Faridabad,Haryana
January 16, 2025, 11:59 IST
[ad_2]



