Rohtak News: गौड़ संस्था के चुनाव कराने की उठी मांग, मंच पर साथ नजर आए अरविंद, ग्रोवर व ढाका Latest Haryana News

[ad_1]


पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा के अनावरण पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सैनी को पुष्प देक

स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बुधवार को मंच से गौड़ संस्था के चुनाव कराने की मांग कैबिनेट मंत्री डॉक्टर अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री के सामने रखी। हालांकि, मंच से मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने संबोधित में संस्था के चुनाव का जिक्र नहीं किया। कार्यक्रम में लोगों की हाजिरी को देखकर आयोजक उत्साहित नजर आए, साथ ही मंच पर मंत्री अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका आपस में गुफ्तगू करते नजर आए।

Trending Videos

पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता सेनानियों के दिखाए रास्ते का अनुसरण करें। वहीं, पंडित श्रीराम शर्मा की बेटी के पुत्र कुलदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता सेनानी को पूरा मान-सम्मान दिया है। इससे युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिखाए गए देशभक्ति के रास्ते पर चलने की प्रेरणा मिलेगी।

पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच के अध्यक्ष पंडित अशोक दीक्षित ने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा ने देश की आजादी के लिए कई आंदोलनों में भाग लिया तथा जेल में यातनाएं सहीं। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव, बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून, डॉक्टर रीटा शर्मा, रेनू डाबला, पूर्व पार्षद अशोक खुराना, उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा, एसपी नरेंद्र बिजारणिया, एसीयूटी अभिनव सिवाच, एसडीएम आशीष कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पंडित श्रीराम शर्मा के परिवार से अंशु शर्मा, कुलदीप शर्मा, आशा शर्मा, संजय शर्मा भी पहुंचे।

जनसभा स्थल पड़ गया छोटा, सड़क पर भी जमा रही भीड़

पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच के कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग पहुंचे। जनसभा स्थल पर लगाया गया टेंट छोटा पड़ गया। मुख्यमंत्री के आने से पहले ही पुलिस ने लोगों को जनसभा के अंदर आने से रोकना शुरू कर दिया। मंच संचालन कर रहे डॉक्टर अशोक दीक्षित को कई बार कहना पड़ा कि लोगों को अंदर आने से न रोका जाए।

सीपीएल के बैनर लेकर पहुंचे कुछ लोग

जनसभा के दौरान आठ से 10 लोग सीपीएल के बैनर लिए नजर आए। मुख्यमंत्री नायब सैनी का ध्यान उनकी तरफ गया। उन्होंने कहा कि वे उनकी भावनाओं को समझते हैं। हर कार्य को पूरा करने की एक प्रक्रिया होती है।

[ad_2]
Rohtak News: गौड़ संस्था के चुनाव कराने की उठी मांग, मंच पर साथ नजर आए अरविंद, ग्रोवर व ढाका