Haryana: प्राइवेट अस्पताल के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने किया हवाई फायर, कुछ दिन पहले मांगी गई थी रंगदारी Latest Karnal News

[ad_1]

बदमाश एक हवाई फायर कर मौके से फरार हो गए। एसपी भी मौके पर जांच के लिए पहुंचे हैं।


सीसीटीवी में कैद वारदात।
– फोटो : संवाद

Trending Videos



विस्तार


करनाल शहर के प्रख्यात श्री रामचंद्र मेमोरियल हॉस्पिटल के बाहर बाइक सवार दो बदमाश हवाई फायर कर फरार हो गए। हवाई फायर से अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एसपी मोहित हांडा सीआईए व एसटीएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर दी।

Trending Videos

जानकारी अनुसार श्री रामचंद्र मेमोरियल हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर कमल चराय को कुछ दिन पहले रंगदारी मांगने का फोन आया था। इसके बाद डॉक्टर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस द्वारा अस्पताल के बाहर दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे।

शाम को जब बाइक सवार बदमाश आए तो दोनों सुरक्षाकर्मी सड़क पर ही थे। वहीं बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के बदमाश भानु राणा ने वारदात कबूली है। 50 लाख रुपये की रविवार को रंगदारी मांगी थी।

[ad_2]
Haryana: प्राइवेट अस्पताल के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने किया हवाई फायर, कुछ दिन पहले मांगी गई थी रंगदारी