in

PGI रोहतक में कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल: हाथों में तख्तियां लेकर खोला मोर्चा, सभी सेवाएं बंद करने की दी चेतावनी Latest Haryana News

PGI रोहतक में कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल: हाथों में तख्तियां लेकर खोला मोर्चा, सभी सेवाएं बंद करने की दी चेतावनी  Latest Haryana News

[ad_1]


हड़ताल पर पीजीआई के अनुबंध कर्मचारी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पीजीआई रोहतक के अनुबंधित कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहे। कर्मचारी पिछले काफी समय से खुद को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल किए जाने की मांग कर रहे हैं। यह मांग पूरी नहीं होने के चलते हड़ताल शुरू की गई है। यही नहीं, हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर सभी सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी है। 

Trending Videos

कर्मचारियों का कहना है कि शासन-प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा है। सरकार ने ठेका प्रथा समाप्त करते हुए कर्मचारियों को एचकेआरएन (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) में शामिल करने की घोषणा की थी। इसके तहत संस्थान के काफी कर्मचारी रोजगार निगम में शामिल कर लिए गए हैं। कर्मचारियों को अब भी ठेकेदार के तहत काम करना पड़ रहा है। प्रशासन से बार-बार आग्रह करने पर भी हमें एचकेआरएन में शामिल नहीं किया गया है। इससे कर्मचारी आहत हैं। 

कर्मचारियों ने कहा कि ठेकेदार ने कुछ कर्मचारियों को काम से निकाल दिया है। उन्हें तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाए। सभी कर्मचारियों को एचकेआरएन पोर्टल पर चढ़ाया जाए। पीजीआई के विजय पार्क में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि कड़ाके की ठंड में भी कर्मचारियों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सरकार से अपील है अगर किसी भी कर्मचारी की जान और माल की हानि होती है तो उसकी जिम्मेदार हरियाणा सरकार और पीजीआई प्रशासन है।

[ad_2]
PGI रोहतक में कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल: हाथों में तख्तियां लेकर खोला मोर्चा, सभी सेवाएं बंद करने की दी चेतावनी

Gurugram News: स्ट्रीट लाइट में आ रहा था करंट, चपेट में आने से कुत्ता मरा  Latest Haryana News

Gurugram News: स्ट्रीट लाइट में आ रहा था करंट, चपेट में आने से कुत्ता मरा Latest Haryana News

VIDEO : हिसार में संयुक्त किसान मोर्चा ने जलाई राष्ट्रीय कृषि विपणन की प्रतियां  Latest Haryana News

VIDEO : हिसार में संयुक्त किसान मोर्चा ने जलाई राष्ट्रीय कृषि विपणन की प्रतियां Latest Haryana News