[ad_1]
अंबाला सिटी। शहर डिविजन में घरेलू डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर बिजली निगम का करीब नाै करोड़ रुपये बकाया है। इन उपभोक्ताओं में कनेक्शन कटने वाले और रेगुलर उपभोक्ता दोनों शामिल हैं। शहर में चार सब डिविजन हैं। इनमें ईस्ट सब डिविजन में सबसे ज्यादा 1407 डिफाल्टर उपभोक्ता हैं। सभी चार सब डिविजन में कनेक्शन कटने वाले और रेगुलर उपभोक्ता पर करीब सात करोड़ 53 लाख मूल राशि और करीब एक करोड़ 51 लाख ब्याज बकाया है।
उपभोक्ता योजना का ले सकेंगे फायदा
बिजली निगम ने डिफाल्टर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज माफी योजना शुरू की है। यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्थित घरेलू श्रेणी के जुड़े और कटे कनेक्शन ( उपभोक्ता) के लिए लागू होगी। योजना केवल ऐसे उपभोक्ताओं के लिए मान्य होगी जो 31 दिसंबर 2023 को निगम के डिफॉल्टर थे और अब भी डिफॉल्टर हैं। जो उपभोक्ता योजना में भाग लेने का निर्णय लेते हैं, उनके पास अधिसूचना की तिथि पर बकाया मूल राशि का भुगतान एकमुश्त या 6/3 बाद के मासिक, द्विमासिक बिलों में करने का विकल्प होगा। यदि भुगतान एकमुश्त किया जाता है, तो मूल राशि पर 5 फीसदी की छूट दी जाएगी। रुकी हुई अधिभार राशि 6/3 मासिक, द्विमासिक वर्तमान बिलों के नियमित भुगतान के साथ किस्तों में माफ कर दी जाएगी। जिन उपभोक्ताओं के मामले बिलिंग विवाद के कारण वर्तमान में किसी न्यायिक फोरम में हैं, उन्हें इस योजना के अंतर्गत कवर नहीं किया जाएगा। हालांकि, यदि उपभोक्ता मामला वापस ले लेता है, तो वह योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होगा। कटे हुए उपभोक्ताओं के मामले में पुनः कनेक्शन जोड़ा जाएगा। छह माह से अधिक पुराने कनेक्शन विच्छेद के मामले में आवेदक को नया उपभोक्ता माना जाएगा। यह योजना 31 अगस्त तक जारी रहेगी।
4358 उपभोक्ताओं पर नाै करोड़ बकाया
शहर के मॉडल टाउन सब डिविजन में 101, ईस्ट में 135, वेस्ट में 79, चौड़मस्तपुर में 108 कनेक्शन कटे हुए हैं। इन कुल 423 उपभोक्ता पर बिजली निगम का एक करोड़ 86 लाख मूल राशि और 45.93 लाख ब्याज बकाया है। इसी तरह जो बिजली कनेक्शन अभी चल रहे हैं, उन उपभोक्ताओं पर भी बिजली निगम का पैसा बकाया है। इनमें मॉडल सब डिविजन में 688, ईस्ट में 1272, वेस्ट में 771 और चौड़मस्तपुर में 1204 उपभोक्ता हैं। इन कुल 3935 उपभोक्ता पर पांच करोड़ 66 लाख मूलराशि और एक करोड़ पांच लाख ब्याज बकाया है। कटे कनेक्शन और रेगुलर दोनों श्रेणी के उपभोक्ता में कुल चार हजार 358 उपभोक्ता डिफाल्टर हैं।
वर्जन
जिन घरेलू उपभोक्ता के कनेक्शन कटे हुए हैं और जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन चल रहे हैं। अगर वह निगम के डिफाल्टर हैं तो वह 31 अगस्त तक सरचार्ज माफी योजना का फायदा ले सकते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं का ब्याज माफ होगा, उनको मूलराशि ही भरनी होगी।
सुखबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, अंबाला शहर, डिविजन।
[ad_2]
Source link

