Hisar News: 4 दशक पुरानी रेड व ग्रीन स्क्वेयर मार्केट बनी डंपिंग प्वाइंट, खंभों पर तारों का मकड़जाल Latest Haryana News

[ad_1]


हिसार में ग्रीन स्कवेयर मार्केट में खंभे पर बना तारों का जाल। 

हिसार। शहर की रेड व ग्रीन स्क्वेयर मार्केट से हर साल जीएसटी के रूप में 25 करोड़ रुपये का राजस्व सरकारी खजाने में जाता है। करीब 4 दशक पुरानी मार्केट में आज भी सुविधाओं की दरकार है। व्यापारियों का कहना है कि मार्केट में एक-एक सप्ताह तक सफाई नहीं होती। नगर निगम ने मार्केट में डंपिंग प्वाइंट बना रखा है, जो मार्केट की सुंदरता को बिगाड़ रहा है।

Trending Videos

बता दें कि रेड व ग्रीन स्क्वेयर मार्केट शहर का पहला कॉमर्शियल सेक्टर था, जिसका कागजों में नाम अर्बन एस्टेट एक है। 80 के दशक में यह मार्केट बसी थी। यह मार्केट शहर के बीचों बीच बसी है। इसमें करीब 400 व्यापारिक संस्थान हैं। इस मार्केट में ज्यादातर बैंकों के कार्यालय, कोचिंग सेंटर, अस्पताल व अन्य संस्थान संचालित हैं।

नक्शे में पेडस्टल प्लाजा, हकीकत में प्राइवेट टैक्सी का स्टैंड

मार्केट एसोसिएशन की मानें तो जिसे पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान कहा जाता है, असलियत में मार्केट के नक्शे में उसे पेडस्टल प्लाजा दर्शाया गया है। जिस समय इस सेक्टर में प्लॉट अलॉट किए गए थे तो यह कहकर दिए गए थे कि इस जगह पर फव्वारे लगाए जाएंगे। पैदल घूमने वालों के लिए ट्रैक बनेगा। मगर आज इस जगह को प्राइवेट टैक्सी स्टैंड बनाकर रख दिया है। एसोसिएशन इस मामले को कोर्ट में ले जा चुकी है और कोर्ट भी वर्ष 2023 में उनके हक में फैसला सुना चुकी है। मगर आज तक कोर्ट का फैसला लागू नहीं हो सका।

यह कहना है व्यापारियों का

– मार्केट में प्राइवेट टैक्सी, कैंटर व अन्य गाड़ियां खड़ी होती हैं, जिससे मार्केट में जाम लग जाता है। इन गाड़ियों के कारण दुकानदारों व ग्राहकों को अपने वाहन खड़े करने के लिए जगह नहीं मिलती।

-प्रवीण हिंदू, प्रधान, रेड व ग्रीन स्क्वेयर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन

– एक-एक सप्ताह तक सफाई कर्मचारी नहीं आते। मार्केट में डंपिंग प्वाइंट बना रखा है। आसपास का सारा कचरा यहां एकत्रित किया जाता है। इससे व्यापारी काफी परेशान हैं।

अनिल जैन, व्यापारी

[ad_2]
Hisar News: 4 दशक पुरानी रेड व ग्रीन स्क्वेयर मार्केट बनी डंपिंग प्वाइंट, खंभों पर तारों का मकड़जाल