[ad_1]
Yuvika Chaudhary Baby Shower: युविका चौधरी और प्रिंस नरूला टीवी के पॉपुलर कपल में से एक हैं. युविका की लाइफ में जल्द ही नन्हे मेहमान की एंट्री होने वाली है. इन दिनों एक्ट्रेस हैप्पी फेज में हैं. हाल ही में ‘मॉम-टू-बी’ युविका चौधरी की ग्रैंड गोदभराई की रस्म हुई है. सोशल मीडिया पर युविका के बेबी शावर के फोटोज काफी वायरल हो रही है. बेबी शॉवर में युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की खुशी चेहरे पर साफ झलक रही है. कपल की खुशी सातवें आसमान पर दिखी.
युविका चौधरी का हुआ ग्रैंड बेबी शावर
बिग बॉस फेम युविका चौधरी अपने पहले बेबी का वेलकम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, अपने बेबी शॉवर में एक्ट्रेस वाइट ड्रेस में काफी प्यारी लग रही थीं. इसमें ऑफ-शोल्डर स्लीव्स के साथ एक स्वीटहार्ट नेकलाइन थी. उनके लुक से फैंस की नजरें नहीं हट रहीं. वहीं युविका के पति प्रिंस नरूला ने वाइट पैंट के साथ ब्लू टोन वाली शर्ट पहनी थी. गोदभराई के फंक्शन में पूरे परिवार के करीबी लोग समेत कई मशहूर हस्तियों ने भी शिरकत की. 7 अगस्त, 2024 की बीती रात युविका की गोद भराई का फंक्शन किया गया था. बेबी शॉवर के इन फोटोज को एक्ट्रेस निशा रावल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
बेबी शॉवर में युविका का लुक सिंपल मेकअप और पीछे की तरफ आधे बंधे घने घुंघराले बालों के साथ बो क्लिप से चार चांद लगा रहा था. गोद भराई में पूरे बैकग्राउंड को ब्लू और पिंक कलर के गुब्बारों से सजाया गया था. युविका के बेबी शॉवर पार्टी में निशा रावल, माही विज, संभावना सेठ, रफ़्तार और कई हस्तियां शामिल हुईं. साथ ही कपल ने अपने पैरेंट्स के साथ भी खूब पोज दिए. बेबी शॉवर के मौके पर प्रिंस और युविका ने काफी रोमांटिक डांस भी किया.
युविका चौधरी और प्रिंस नरूला जल्द करेंगे बेबी का वेलकम
बता दें कि युविका चौधरी और प्रिंस नरूला जल्द ही अपने बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार हैं. इस गुड न्यूज को प्रिंस नरूला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इन दिनों युविका अपने पति प्रिंस नरूला के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं, क्योंकि दोनों ही अपने पेरेंटहुड डे का खूब लुत्फ उठा रहे हैं. बेबी शॉवर की शानदार वायरल फोटोज में प्रिंस नरूला ‘मॉम-टू-बी’ युविका चौधरी पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: एक्टर्स की फीस में अंतर को लेकर Arshad Warsi ने किया रिएक्ट, बोले- ‘इतनी ज्यादा मिल रही, नहीं मिलनी चाहिए’
[ad_2]
Yuvika Chaudhary का हुआ ग्रैंड बेबी शावर, पति Prince Narula संग रोमांटिक हुईं एक्ट्रेस, वाइट ड्रेस में यूं फ्लॉन्ट किया बेबी बंप



Latest Entertainment News ‘Jojo’s Bizarre Adventure’ fans flood Netflix with memes and curses, as ‘Steel Ball Run’ release schedule remains a mystery