{“_id”:”67757efbffa660a04001b6eb”,”slug”:”policeman-accused-of-misbehaving-with-restaurant-operator-victim-did-not-complain-sirsa-news-c-128-1-svns1027-130866-2025-01-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sirsa News: पुलिसकर्मी पर रेस्टोरेंट संचालक से अभद्र व्यवहार करने का आरोप, पीड़ित ने नहीं दी शिकायत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:14 PM IST
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
सिरसा। शहर के एक रेस्टोरेंट को बंद कराने पहुंची डायल 112 की टीम में शामिल पुलिसकर्मी के द्वारा संचालक से अभद्र व्यवहार करने का मामला आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि इस मामले में पीड़ित ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।
मंगलवार रात को डायल 112 की टीम गश्त पर थी। इस दौरान रात करीब एक बजे एक रेस्टोरेंट खुला मिला। इस पर पुलिसकर्मियों ने कारिंदों को कहा कि एक बज गया है और वह रेस्टोरेंट को बंद कर दे। इसके बाद पुलिस गश्त कर चली गई। आधे घंटे बाद दोबारा पुलिस आई तो रेस्टोरेंट खुला ही था। पुलिस कर्मचारियों ने कारिदों को फटकार लगाई तो रेस्टोरेंट मालिक बाहर आया। पुलिसकर्मी ने उसको फटकार लगाई। आरोप है कि पुलिस कर्मी ने उसे थप्पड़ मार दिया। होटल कर्मचारियों ने पुलिस कर्मी पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया, लेकिन इसकी कोई शिकायत पुलिस को रेस्टोरेंट मालिक ने नहीं दी है।
[ad_2]
Sirsa News: पुलिसकर्मी पर रेस्टोरेंट संचालक से अभद्र व्यवहार करने का आरोप, पीड़ित ने नहीं दी शिकायत