[ad_1]
नहर से बाहर निकलते गाड़ी।
नारनौल। सिहमा के पास जवाहरलाल कैनाल नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। इसकी वजह से कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक को गांव में जागीदार के नाम से बुलाया जाता था।
डेरोली अहीर निवासी 41 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र सूरजभान अपने गांव से सिहमा नहर के साथ लगते कच्चे रास्ते से खामपुरा की तरफ जा रहा था। तभी अचानक सामने से पत्थर आने के चलते कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से गाड़ी को बाहर निकल गया। घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। समीप के ही होटल पर बैठे युवकों ने नहर में कूद कर गाड़ी में बैठे व्यक्ति को निकाला। सूचना पर मौके पर आई एंबुलेंस की सहायता से नारनौल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों परीक्षण के बार उसे मृत घोषित कर दिया। अब शव का सोमवार को को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: सिहमा में नहर में कार गिरने से चालक की मौत


