{“_id”:”6771937fff1e930cbf08eff7″,”slug”:”arvind-yadav-became-the-president-of-hasla-k-by-securing-411-votes-narnol-news-c-196-1-nnl1003-119716-2024-12-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mahendragarh-Narnaul News: 411 मत प्राप्त कर हसला के जिला प्रधान बने अरविंद यादव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
फोटो नंबर- 25हसला चुनाव मतदान प्रक्रिया में भाग लेते प्रवक्ता। संवाद
नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के जिला प्रधान सहित दो ब्लॉक के चुनाव हुए, जबकि तीन ब्लॉक के चुनाव पहले ही हो चुके थे। हसला चुनाव को लेकर प्रवक्ताओं में काफी उत्साह रहा और मतदान केंद्र के बाहर भीड़ लगी रही।
Trending Videos
चुनाव सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक चला। इसके बाद ही मतगणना की गई। हसला चुनाव में चुनाव अधिकारी मदनलाल ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण हुआ। बताया कि चुनाव में जिला प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवारों में मुकाबला रहा, जिसमें विक्रम ने 82 मत प्राप्त किए, युधिष्ठिर ने 138, योगेश ने 158 तथा अरविंद यादव सबसे अधिक 411 मत प्राप्त कर जिला प्रधान बने।
इसी प्रकार नारनौल ब्लॉक प्रधान पुष्पा ने 71 मत प्राप्त किए। वहीं रामनिवास 91 वोट लेकर नारनौल ब्लॉक के प्रधान बने। नांगल चौधरी ब्लॉक में प्रधान पद के लिए खड़े भूपेंद्र यादव व चरण सिंह ने 107-107 मत मिले। इसके बाद दोनों के बीच टास करवाया गया। इसमें चरण सिंह विजय रहे। हसला के महेंद्रगढ़ ब्लॉक प्रधान विक्रम सिंह, कनीना ब्लाॅक प्रधान सूबेसिंह तथा अटेली ब्लॉक से प्रधान हंसराज को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया था। अरविंद यादव सहित सभी ब्लॉक प्रधानों का हसला सदस्यों द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: 411 मत प्राप्त कर हसला के जिला प्रधान बने अरविंद यादव