in

अंबाला में कुत्तों ने युवक को नोचा: एक साथ चार रॉटवीलर ने किया हमला, 20 जगह काटा, टावर ठीक करने आया था फिल्ड टेक्निशियन Latest Haryana News

अंबाला में कुत्तों ने युवक को नोचा: एक साथ चार रॉटवीलर ने किया हमला, 20 जगह काटा,  टावर ठीक करने आया था फिल्ड टेक्निशियन Latest Haryana News

[ad_1]


कुत्तों के हमले में घायल युवक।
– फोटो : संवाद

विस्तार


हरियाणा के अंबाला के शाहबाद में अरोड़ा मोर्ट्स के पास लगे मोबाइल टावर ठीक करने वाले फिल्ड टेक्निशियन पर पालतू रॉटवीलर कुत्तों ने हमला कर दिया। यह घटना सोमवार शाम छह बजे की है। करीब चार से ज्यादा कुत्तों ने अंबाला सिटी के मोती नगर निवासी 21 वर्षीय शाहजेब की टांगों पर करीब 20 जगह काटा। शाहजेब की एक जगह से टांग की मांसपेशियां तक बाहर आ गई हैं। घायल ने बताया कि हमला करने वाले पालतू कुत्तों की संख्या 4 से ज्यादा थी लेकिन वह ठीक से देख नहीं पाया।

Trending Videos

यह कुत्ते टावर लगवाने वाले मालिक के थे। वह जैसे ही गेट खोलकर भीतर जाने लगा तो अचानक हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनने के बाद मालिक के नौकर आए तब जाकर कुत्तों ने उसे छोड़ा। साथियों की मदद से पहले शाहबाद के नागरिक अस्पताल ले गए, जहां से अंबाला छावनी अस्पताल रेफर कर दिया था। प्राथमिक उपचार के बाद शाहजेब को छुट्टी मिल गई।

अंबाला से शाहबाद टावर दुरुस्त करने गया था शाहजेब 

घायल शाहजेब ने बताया कि वह टाटा कम्यूनिकेशन कंपनी में कार्यरत है। कंपनी की तरफ से शिकायत मिलने पर वह अपनी कंपनी के ही तीन साथियों के साथ शाहबाद टावर ठीक करने के लिए गया था। उसके दो साथी तो गेट खोलकर टावर पर चढ़ गए थे। कुछ ही देर में वह गेट खोलकर भीतर जाने लगा तो कुत्तों ने हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि उसने कुत्तों को चेहरे की तरफ नहीं आने दिया, वरना यह हमला जानलेवा हो सकता था। 

सभी हमलावर कुत्ते रॉटवीलर

वह कंपनी अधिकारियों के संज्ञान में मामला डालने के बाद नजदीकी थाने में भी जल्द शिकायत देंगे। शाहजेब ने बताया कि वह मोती नगर में ही किराये के मकान में रहता है। कुत्ते रॉटवीलर थे। टावर लगवाने वाले मालिक ने अपने घर पर काफी कुत्ते रखे हुए है।

[ad_2]

Source link

Venezuela’s top court issues a  million fine for TikTok over allegedly deadly video challenges Today World News

Venezuela’s top court issues a $10 million fine for TikTok over allegedly deadly video challenges Today World News

नए साल में पर्यावरण संरक्षण में पांच संकल्प लें : राव नरबीर Chandigarh News Updates

नए साल में पर्यावरण संरक्षण में पांच संकल्प लें : राव नरबीर Chandigarh News Updates