{“_id”:”6772f74c6896e7fd5e0da2ee”,”slug”:”parents-of-rural-areas-are-showing-interest-in-ptm-of-their-children-hisar-news-c-21-hsr1020-535075-2024-12-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hisar News: ग्रामीण क्षेत्राें के अभिभावक बच्चों की पीटीएम में दिखा रहे रुचि”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गांव लांधड़ी स्थित राजकीय मॉडल प्राइमरी स्कूल में आयोजित मेगा पीटीएम में संवाद करते शिक्षक-अ
हिसार। सरकारी स्कूलों में आयोजित हो रही मेगा पीटीएम अर्थात अभिभावक-शिक्षक मीटिंग के प्रति शहरी अभिभावकाें का रुझान घटता जा रहा है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावक पहले से ज्यादा जागरूक हुए हैं। सोमवार को जिले के 40 फीसदी सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम हुई।
Trending Videos
इनमें शहरी क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में 20 फीसदी अभिभावक व ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में 60 फीसदी से अधिक अभिभावक पहुंचे। शहरी क्षेत्र के अभिभावकों से न आने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि समय का अभाव है, जिस कारण वे पीटीएम में नहीं आ सके। गौरतलब है कि मंगलवार को भी शेष सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम का आयोजन किया जाएगा।
फोन कर अभिभावकों को पीटीएम में बुलाया
शहरी क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में अभिभावकों को फोन से संपर्क कर मेगा पीटीएम में बुलाया गया। न आने पर उन्हें मंगलवार को मीटिंग में शामिल होने के लिए कहा गया है। शिक्षकों ने बताया कि बीते सात दिन से वे अभिभावकों से फोन पर संपर्क कर मेगा पीटीएम में शामिल होने के लिए कहा जा रहा था। इसके बावजूद शहरी क्षेत्र के अभिभावकों में मेगा पीटीएम के प्रति कम रुचि दिखी।
अभिभावकों ने किया वादा, हर माह एक बार अवश्य पीटीएम में होंगे शामिल
शिक्षकों ने बताया कि जैसे-जैसे अभिभावक स्कूल में पहुंचे तो उनसे वादा लिया गया कि वे हर माह एक बार पीटीएम में शामिल होंगे। ताकि उन्हें पता रहे कि बच्चा पढाई में कैसा है। साथ ही शिक्षकों ने कहा कि रोजाना घर पर एक बार बच्चों की कॉपी जरूर चेक करें। इससे शिक्षकों को पता रहे कि अभिभावक बच्चे से अपडेट हैं भी या नहीं।
——————————
सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम जारी है। जिन स्कूलों में नहीं हुई है, वहां हर हाल में 31 दिसंबर को मेगा पीटीएम करवाने के आदेश दिए हैं। मॉनिटरिंग भी की जा रही है।
– निर्मल दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हिसार।
[ad_2]
Hisar News: ग्रामीण क्षेत्राें के अभिभावक बच्चों की पीटीएम में दिखा रहे रुचि