Rohtak News: तहसीलदार को ओलावृष्टि और जलभराव से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए दिया ज्ञापन Latest Haryana News

[ad_1]


फोटो संख्या:52- कनीना में ओलावृष्टी से खराब फसलों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते संघ के सदस्

कनीना। भारतीय किसान संघ की ओर से सोमवार को ओलावृष्टि व जलभराव से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति को लेकर तहसीलदार संजीव नागर को ज्ञापन दिया गया।

Trending Videos

संघ के अध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि कि 27 व 28 दिसंबर की रात को हुई अति ओलावृष्टि तथा जलभराव से कनीना उपमंडल के अनेक गांवों में किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में उपमंडल के गांव स्याणा, पोता, बाघोत, तलवाना, अगिहार में खेती शामिल है। अन्य बहुत से इलाकों में ज्यादा वर्षा से जलभराव के कारण नुकसान होने की संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष राजकुमार यादव ने ज्ञापन में कहा कि आप प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का जायजा लेकर क्षतिपूर्ति करवाएं। इस मौके पर डॉ. देवेंद्र यादव स्टेट कार्यकारिणी सदस्य, मुकेश यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य, बिल्लू, विनोद, अभय सिंह मंत्री, बनारसी देवी महिला प्रमुख, विजेंद्रसिंह प्रधान किसान क्लब महेंद्रगढ़, पवन यादव, कृष्ण पहलवान, रामनिवास, कुलदीप, रामदत्त सहित आसपास गांव के अनेक लोग मौजूद रहे।

[ad_2]
Rohtak News: तहसीलदार को ओलावृष्टि और जलभराव से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए दिया ज्ञापन