Hisar News: आरडी सिटी सेंटर में दुकान खरीदने के मामले में पूर्व भवन निरीक्षक से होगी पूछताछ Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

Updated Tue, 31 Dec 2024 01:02 AM IST

Former building inspector will be questioned in the case of buying a shop in RD City Center



हिसार। आरडी सिटी सेंटर में दुकान खरीदने के मामले में विवादों में रहे नगर निगम के पूर्व भवन निरीक्षक को जल्द तलब किया जाएगा। उन्हें इसी सप्ताह जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही शिकायतकर्ता को भी मौके पर उपस्थित होने के लिए कहा जाएगा। आरटीआई कार्यकर्ता तिलकराज ने निगम कार्यालय में शिकायत दी थी कि आरडी सिटी सेंटर में नगर निगम के एक पूर्व भवन निरीक्षक की भी दुकान है। आरोप है कि इस दुकान की एवज में आरडी सिटी सेंटर के मालिक को फायदा पहुंचाया है। इस शिकायत पर निगम प्रशासन की तरफ से जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया था और जांच अभी जारी है। पूर्व भवन निरीक्षक ने बताय था कि उसने 28 मार्च 2023 को बेसमेंट में एक दुकान 5.72 लाख रुपये में खरीदी थी। इस बारे में उसने 18 अगस्त 2022 को विभाग को भी अवगत करवा दिया था। गौरतलब है कि आरडी सिटी सेंटर में नक्शे के विपरीत निर्माण का मामला हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। शिकायतकर्ता अनुराग मल्होत्रा की याचिका हाईकोर्ट के आदेश के बाद निगम प्रशासन ने बीते दिनों आरडी सिटी सेंटर की भूतल में संचालित चार दुकानों को सील करने के साथ ही छत पर चल रहे बार के ढांचे को हटा दिया था। बार मैनेजर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई।

Trending Videos

रूबीना।

रूबीना।– फोटो : mathura

[ad_2]
Hisar News: आरडी सिटी सेंटर में दुकान खरीदने के मामले में पूर्व भवन निरीक्षक से होगी पूछताछ