Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में 5 करोड़ 33 लाख से 8 पशु चिकित्सालय व 7 औषधालय बनेगा haryanacircle.com

[ad_1]


फोटो नंबर-01नारनौल रेवाड़ी रोड ​​स्थित डेरी एवं पशु पालन विभाग का कार्यालय।

अरविन्द तक्षक

Trending Videos

नारनौल। पंचकुला स्थित पशुपालन और डेयरी विभाग के महानिदेशक की ओर से प्रदेश के 16 जिलों में बनने वाले 85 पशु औषधालय और चिकित्सालय के निर्माण के लिए 29 करोड़ 11 लाख का बजट पास कर दिया गया है।

महेंद्रगढ़ जिले में भी 5 करोड़ 33 लाख रुपये से बनने वाले 8 पशु चिकित्सालय व 7 औषधालयों के निर्माण के लिए पैसा लोक निर्माण विभाग को भेज दिया गया है। अब पीडब्ल्यूडी की बीएंडआर शाखा जल्द ही काम शुरू कराएगी। जिले में पशु चिकित्सालय और औषधालयों के नए भवन के निर्माण के बाद पशुओं का भी बेहतर उपचार हो सकेगा। बहुत जगहों पर तो इस प्रकार के भवन न होने व जहां पर है वो भी कंडम हैं। ऐसे में इन भवनों के निर्माण के बाद स्टाफ व पशुओं को फायदा मिलेगा। साथ ही दवाइयां आदि स्टोर करने में भी सुविधा होगी।

जिले में चंदपुरा, महेंद्रगढ़, सागरपुर, दुलाणा, डेरोली अहीर, आजमाबाद मुखौता, खातोदड़ा में पशु चिकित्सालयों का निर्माण किया जाएगा। खेड़ी, धाना, रसूलपुर, छितरौली, नांगल, हसनपुर व हाजीपुर में औषधालयों का निर्माण किया जाएगा।

भिवानी में 12, चरखी दादरी में 3, फतेहाबाद में 6, गुरुग्राम में 4, हिसार में 20, झज्जर में 2, जींद में 3, कैथल में 3, करनाल में 5, महेंद्रगढ़ में 15, पंचकुला में 2, रोहतक में 2, सोनीपत में 2, सिरसा में 2, यमुनानगर में 3 व रेवाड़ी में 1 भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जाएगा।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में 5 करोड़ 33 लाख से 8 पशु चिकित्सालय व 7 औषधालय बनेगा