{“_id”:”677193f2fb38725540085e96″,”slug”:”the-thug-pretending-to-be-a-bank-officer-withdrew-rs-290-lakh-from-the-credit-card-rewari-news-c-198-1-rew1001-213357-2024-12-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rewari News: खुद को बैंक अधिकारी बताकर ठग ने क्रेडिट कार्ड से निकाले 2.90 लाख रुपये”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:54 PM IST
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
रेवाड़ी। खुद को बैंक अधिकारी बताकर साइबर ठग ने लिंक भेजकर एक युवक के क्रेडिट कार्ड से 2.90 लाख रुपये निकाल लिए।
मैलावास गांव निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि उसके पास फोन आया। आरोपी ने खुद को निजी बैंक का अधिकारी बताया था। आरोपी ने पूछा कि क्या आपको क्रेडिट कार्ड मिल गया है। उसने कहा कि हां मिल गया है। इसके बाद आरोपी ने कहा कि क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने के लिए केवाईसी करवानी होगी। इसके एवज में आरोपी ने उसे एक लिंक भेजा और अपनी डिटेल भरने के लिए कहा। वह उसके झांसे में आ गया और आए लिंक पर अपनी डिटेल भर दी। कुछ समय बाद उसके पास फिर से कॉल आया और कहा कि उसका क्रेडिट कार्ड एक्टिव हो गया है।
प्रेम सिंह ने कहा कि शक होने पर उसने अपना खाता बंद करवा दिया और जब वह बैंक पहुंचा तो पता चला कि उसका खाता तो सेफ था, लेकिन उसके क्रेडिट कार्ड से 2.90 लाख रुपए ट्रांसफर किये जा चुके थे। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
[ad_2]
Rewari News: खुद को बैंक अधिकारी बताकर ठग ने क्रेडिट कार्ड से निकाले 2.90 लाख रुपये