{“_id”:”6770444837d9e28e74024350″,”slug”:”parent-nehas-team-first-in-tug-of-war-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-213305-2024-12-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rewari News: रस्साकशी स्पर्धा में अभिभावक नेहा की टीम प्रथम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:02 AM IST
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
कोसली। राजकीय प्राथमिक पाठशाला लुखी में शनिवार को अध्यापक-अभिभावक संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता हुई। रस्साकशी में अभिभावक नेहा की टीम प्रथम रही।
संवाद की अध्यक्षता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या उमा यादव ने की। इस मौके पर मनोज नठेड़ा ने कहा कि संवाद का आयोजन का उद्देश्य बच्चों को परिवार के सानिध्य में सीखने के लिए प्रेरित करना है। विद्यार्थियों को रटने की पद्धति को छोड़ बड़े बुजुर्गों से सीखना चाहिए। प्राचार्य उमा यादव ने कहा कि शीतकालीन अवकाश के दौरान अभिभावक बच्चों का ध्यान रखें एवं अपनी देखदेख में गृहकार्य पूर्ण करवाएं। अभिभावकों के लिए प्रतियोगिताएं हुईं। मटका दौड़ में अभिभावक ज्योति प्रथम एवं शायना द्वितीय रहीं। नींबू दौड़ में अभिभावक रीना प्रथम एवं साहिबा द्वितीय रहीं। रस्साकशी प्रतियोगिता में अभिभावक नेहा की टीम प्रथम एवं अभिभावक रीना की टीम द्वितीय स्थान पर रही। इस मौके पर अंशू यादव, जीतेंद्र कुमार, बाल वाटिका प्रभारी संजू यादव मौजूद रहीं।
[ad_2]
Rewari News: रस्साकशी स्पर्धा में अभिभावक नेहा की टीम प्रथम