{“_id”:”6770463c72d82d485c001ac4″,”slug”:”naveen-becomes-district-head-of-haryana-private-school-association-rewari-news-c-198-1-rew1001-213321-2024-12-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rewari News: हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला प्रधान बने नवीन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
फोटो : 19हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रेवाड़ी का प्रधान बनने पर खुशी जाहिर करते नवीन सैन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
रेवाड़ी। हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक दिल्ली रोड स्थित यूरो इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रांतीय प्रधान रामपाल यादव ने की। इस मौके पर राज इंटरनेशनल स्कूलल के निदेशक नवीन सैनी को एसोसिएशन का जिला प्रधान बनाया गया। बैठक में निजी विद्यालयों की समस्याओं को दूर कराने पर मंथन किया गया।
प्रांतीय प्रधान रामपाल यादव ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुसार निजी विद्यालयों में पढ़ाई को प्रभावी बनाने पर काम किया जाएगा। नवीन सैनी के जिला प्रधान बनने से संगठन और मजबूत होगा। प्रांतीय संरक्षक जवाहरलाल दूहन ने कहा कि नवीन को जिला प्रधान बनाए जाने से मजबूती मिलेगी। पद ग्रहण के बाद नए प्रधान नवीन सैनी ने प्रांतीय प्रधान रामपाल यादव व राज्य कार्यकारिणी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन की उम्मीद से भी बेहतरीन ढंग से निजी विद्यालयों के हित के लिए काम करेंगे। जिले की नई कार्यकारिणी का गठन शीघ्र ही किया जाएगा।
बैठक में निजी विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं पर मंथन किया गया। स्कूल बसों की कार्य अवधि को एनसीआर क्षेत्र में 10 वर्ष से बढ़ाकर 20 वर्ष करने की मांग की गई। नियम 134 ए और चिरागयोजना के तहत बकाया स्कूल फीस की राशि को तुरंत स्कूलों को जारी करने, स्कूल संचालन करने वाली समितियों की समस्याओं का तुरंत निराकरण करने और कंट्रोल एरिया में आने वाले विद्यालयों में नए भवन का पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार ही अनुमोदित करने की मांग सहित विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया।
इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष चौधरी रणबीर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुमेर यादव, सुरेंद्र चौहान, सुरेंद्र सिवाच, कमल सिंह, बॉबी, कंवर सिंह, सुनील कुमार मंदोला, देवेंद्र यादव, जगदेव कोच, शुभराम, प्रवेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, नितेश कुमार ,जगपाल सिंह, रामचंद्र, शुभम, देवेंद्र यादव, नवल सिंह, अतुल बत्रा, अनिल यादव, दिनेश कुमार उपस्थित रहे।
[ad_2]
Rewari News: हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला प्रधान बने नवीन