in

Sirsa News: सर्द हवाओं ने सताया, अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरा, घरों में दुबके रहे लोग Latest Haryana News

Sirsa News: सर्द हवाओं ने सताया, अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरा, घरों में दुबके रहे लोग Latest Haryana News

[ad_1]

#

रविवार को सुबह के समय खेतों में छाई धुंध।  संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

सिरसा। जिले में रविवार को दिनभर धूप नहीं निकली। वहीं, शीतलहर ने दिनभर लोगों को परेशान किया। इसके चलते लोग पूरा दिन घरों में दुबके रहे। कई जगहों पर लाेगों ने अलाव का सहारा लेकर ठंड दूर की।

बूंदाबांदी का असर रविवार को भी देखने को मिला। रविवार को दिनभर चल रही ठंडी हवाओं ने परेशान किया। पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। जिसके कारण धूप भी नहीं निकली। शीत लहर के चलते पूरा दिन लोग अपने घरों में दुबके रहे। जरूरी काम से ही लोग सड़कों पर दिखे। शहर की सड़कें दिनभर सुनसान नजर आईं। रविवार का दिन बीते दिन शनिवार से ज्यादा ठंडा रहा। इसके कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान में 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट रही। रविवार को अधिकतम तापमान 13. 4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर रहा। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 17. 4 डिग्री पर दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 11. 6 पर रहा था।

फसलों को होगा फायदा

इस सर्द मौसम में किसानों के चेहरे पर रौनक छाई हुई है। किसानों का कहना है कि इस ठंड से सरसों और गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगी। जिस से गेहूं की पैदावार में बढ़ोतरी होगी और फसलों की ग्रोथ होगी।

चिकित्सक घरों से बाहर न निकलने की दे रहे सलाह

नागरिक अस्पताल में चिकित्सक डॉ. भरत भूषण ने बढ़ती ठंड के चलते युवाओं और बच्चों को बेवजह घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। वहीं, बच्चों को पीने में गर्म पानी, पूरे और गर्म कपड़े और बाहर के खाने से परहेज की सलाह दे रहे हैं। साथ ही बुजुर्गों को भी घरों में रहने की सलाह दी है।

[ad_2]
Sirsa News: सर्द हवाओं ने सताया, अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरा, घरों में दुबके रहे लोग

Sonipat News: राजकोट में आयोजित नाइट हाफ मैराथन में प्रीतम ने जीता गोल्ड Latest Haryana News

Sonipat News: राजकोट में आयोजित नाइट हाफ मैराथन में प्रीतम ने जीता गोल्ड Latest Haryana News

Rohtak News: जेएलएन नहर पर 88 लाख से बनेगा पुल, सफाई पर खर्च होंगे 45 लाख  Latest Haryana News

Rohtak News: जेएलएन नहर पर 88 लाख से बनेगा पुल, सफाई पर खर्च होंगे 45 लाख Latest Haryana News