[ad_1]
1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
साउथ कोरिया में रविवार को बैंकॉक से आ रही जेजू एयर की एक फ्लाइट मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर एक बाड़े से टकरा गई। प्लेन में सवार 181 लोगों में से 28 लोगों की जान गई है। यह जानकारी योनहाप समाचार एजेंसी ने दी।
एजेंसी के मुताबिक, ‘विमान में 175 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे, विमान मुआन एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 28 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।’
प्लेन क्रैश भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:37 बजे (लोकल टाइम के अनुसार सुबह 9:07 बजे) साउथ-वेस्ट कोस्टल एयरपोर्ट पर हुई, जो साउथ कोरिया के साउथ जिओला के मे है।

हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..
[ad_2]
ब्रेकिंग न्यूज़: साउथ कोरिया में प्लेन क्रैश में 28 लोगों की मौत, रनवे पर फिसला विमान



