बार चुनाव का चढ़ा सुरूर, अधिवक्ता बोले : मुद्दे अब भी पूरा होने से बहुत दूर Latest Haryana News

[ad_1]


बैठक में मौजूद अ​धिवक्ता। 

भिवानी। इनदिनों जिला न्यायालय में शीतकालीन अवकाश चल रहे हैं, लेकिन अधिवक्ताओं पर बार चुनाव का सुरूर सिर चढ़ बोल रहा है। अधिवक्ताओं के बीच इनदिनों चुनावी माहौल को लेकर ही चर्चाएं चलती हैं। बार में प्रधान का ताज किसके सिर सजेगा और कौन-कौन चुनावी मैदान में उतरेगा, इसी के कयास लग रहे हैं। हालांकि पिछले चुनावों में भी जिन प्रत्याशियों ने अपना भाग्य अजमाया था, इस बार भी वे फिर से चुनावी मैदान में आने की तैयारी कर रहे हैं।

Trending Videos

भिवानी जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 28 फरवरी को होगा। चुनाव से पहले अधिवक्ताओं की मतदाता सूची अपडेट की जा रही है। इसी को लेकर शीतकालीन अवकाश के दौरान भी अधिवक्ता अपना ड्यूज जमा कराने बार एसोसिएशन कार्यालय में पहुंच रहे हैं।

भिवानी बार चुनावों को लेकर इसलिए भी दिलचस्पी ज्यादा बढ़ गई है कि जो अधिवक्ता पिछले चुनाव में जीत से चूक गए थे वे अब फिर से तैयारी में जुटे हैं। हालांकि वर्तमान बार कार्यकारिणी में शामिल कई पदाधिकारी इस बार चुनाव में नहीं उतरेंगे। लेकिन नए अधिवक्ता विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भिवानी बार चुनाव में जो मुद्दे पिछली दफा हावी थे वे इस बार भी गूंजेंगे, क्योंकि अधिवक्ताओं के बड़े मुद्दे बार एसोसिएशन के प्रयासों के बावजूद भी सिरे नहीं चढ़े।

मैंने पिछली दफा भी बार एसोसिएशन का चुनाव लड़ा था। इस बार भी मैं चुनावी मैदान में आने की तैयारी कर रहा हूं। पिछले चुनाव के दौरान मैंने जो चुनावी एजेड़ा रखा था इस बार भी उन्हीं मुद्दों के साथ अधिवक्ताओं के बीच जाएंगे। बार का चुनाव आपसी भाईचारे का चुनाव होता है। जो पदाधिकारी साल भर हमारे बीच चुनकर आए और काम किया वे भी हमारे साथी हैं।

-एडवोकेट राकेश वत्स।

[ad_2]
बार चुनाव का चढ़ा सुरूर, अधिवक्ता बोले : मुद्दे अब भी पूरा होने से बहुत दूर