Sirsa News: पुलिस के अभियान के आ रहे सार्थक परिणाम, नशा छोड़कर खेलों से जुड़ रहे जिले के युवा Latest Haryana News

[ad_1]


सिरसा। ​खिलाड़ियों के साथ मैच खेलते हुए पुलिस कर्मचारी। स्रोत : पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

सिरसा। जिला पुलिस नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। वहीं, जिले के युवाओं को नशे से दूर रखने तथा उन्हें शिक्षा तथा खेलों से जोड़ने के लिए लगातार शहर तथा गांवों में खेल गतिविधियों का आयोजन करवाया जा रहा है। जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के काफी सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। युवाओं को खेलो की ओर अग्रसर करने तथा नशे से दूर रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के दिशा निर्देशानुसार जिला में पुलिस कर्मियों की चार टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस के जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर युवा लगातार शिक्षा और खेलों की ओर लगातार अग्रसर हो रहे हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित वॉलीबाल, फुटबाल, हैंडबाल तथा क्रिकेट की टीमों के पुलिस जवान लगातार गांव दर गांव जाकर वहां के युवाओं के साथ मैच खेलकर उन्हें नशा मुक्ति का संदेश दे रहे हैं। पुलिस जवान जहां गांव के युवाओं के साथ खेल गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों और युवाओं के सहयोग से खेल मैदान तैयार करवाकर समाज सेवा का अनूठा उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहे हैं।

पुलिस की इसी मुहिम से प्रेरित होकर आजकल जिला के हर गांव और मोहल्ले में बच्चों से लेकर युवा तक खेलते नजर आ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि जिला भर के युवाओं को खेलों की ओर अधिक जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा जल्द ही किसी गांव में बड़ी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से प्रभावित होकर सैकड़ों नशाग्रस्त युवक अब तक नशा छोड़ने के लिए आगे आ चुके हैं। इनका प्रशासन के सहयोग से इलाज करवाकर समाज की मुख्य धारा में शामिल किया गया है।

[ad_2]
Sirsa News: पुलिस के अभियान के आ रहे सार्थक परिणाम, नशा छोड़कर खेलों से जुड़ रहे जिले के युवा