[ad_1]
हसला चुनाव में जीत के बाद राजीव दलाल को सम्मानित करते। स्रोत : प्रधान
– फोटो : jammu
राजकीय मिडिल स्कूल सेक्टर-3 रोहतक में हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) की समस्त जिला कार्यकारिणी का चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ, जिसमें सभी पांच ब्लाक के प्रधानों को सर्वसम्मति से पहले ही चुन लिया गया था।
जिला प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशियों राजीव दलाल व संस्कृत प्राध्यापक डाइट मदीना रविकांत ने नामांकन पत्र दाखिल किया। हसला का चुनाव तीन साल बाद हुआ। चुनाव सुबह 9 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक चला। इसके बाद वोटों की गिनती की गई, कुल 441 वोट डाले गए, एक वोट कैंसल पाया गया। राजीव दलाल अपने प्रतिद्वंद्वी रविकांत से 318 वोट से विजयी घोषित हुए। राजीव दलाल को कुल 379 मत प्राप्त हुए व रविकांत को कुल 61 मत प्राप्त हुए। प्रमोद कुमार, नरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार एवं ललित कुमार ने चुनाव में भाग लेने वाले सभी मतदाताओं की वोट डलवाने की भूमिका निभाई। इस अवसर पर बलजीत सहारण, राजेश देशवाल, अरविंद दहिया, सुरेन्द्र परमार, राम तीर्थ हुड्डा, नरेश कुमार व राकेश दलाल मौजूद रहे।
[ad_2]
Rohtak News: राजीव दलाल ने रविकांत को 318 वोट से हराया



