अपने शिक्षण कौशल का हमेशा विकास करें अध्यापक : मदान Haryana Circle News

[ad_1]


सेठ बद्री प्रसाद डीएवी स्कूल में आयोजित कार्यशाला में भाग लेते ​शिक्षक। 

फतेहाबाद। सेठ बद्री प्रसाद डीएवी स्कूल में क्लस्टर के 11 डीएवी स्कूलों के शिक्षकों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 400 शिक्षकों ने कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी विषयों को रोचक तरीके से बढ़ाने का प्रशिक्षण लिया।

Trending Videos

कार्यशाला का शुभारंभ क्लस्टर मुखिया सुनीता मदान ने किया। उन्होंने कहा कि समय के साथ सभी अध्यापकों को खुद को अपडेट रखने की जरूरत होती है। सभी अध्यापकों को अपनी शिक्षा पद्धति को छात्र केंद्रित बनाना होगा। नई तकनीक का प्रयोग कर शिक्षण को रुचिकर बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कार्यशालाओं से अध्यापक अपने शिक्षण कौशल का विकास कर कक्षा में प्रयोग करेंगे तो अच्छे विद्यार्थियों का निर्माण कर देश की प्रगति में योगदान देंगे। सभी अध्यापकों को नई शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम, ब्लूम टैक्सोनॉमी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, योग्यता आधारित शिक्षा और कक्षा प्रबंधन सिखाया गया।

क्लस्टर मुखिया ने कहा कि सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों के लिए हर सत्र में 50 घंटे का प्रशिक्षण अनिवार्य है। इसी कड़ी में इस वर्ष के प्रशिक्षण का दूसरा चक्र आयोजित किया गया है। इसमें फतेहाबाद और सिरसा समेत पंजाब के बठिंडा जिले में संचालित डीएवी स्कूलों के अध्यापकों ने प्रशिक्षण लिया। सीबीएसई से मान्यताप्राप्त डीएवी सेंटर फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस नई दिल्ली की ओर से यह कार्यशाला आयोजित की जाती है।

[ad_2]